फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   amar ujala health plan nahan sirmaur district himachal

अमर उजाला स्वास्थ्य प्लान..... कोरोना मुक्त होने से महज एक कदम दूर जिला सिरमौर

Mon, 04 Apr 2022 12:21 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
amar ujala health plan nahan sirmaur district  himachal
amar ujala health plan nahan sirmaur district himachal
नाहन (सिरमौर)। जनपद सिरमौर कोरोना मुक्त होने से महज एक कदम दूर है। शनिवार चार बजे तक मिली रिपोर्ट के मुताबिक जिले में सक्रिय मामलों की संख्या महज एक है। ऐसे में सिरमौर जिला के लिए यह राहत भरी खबर है।
विज्ञापन

बीते तीन दिनों में कोरोना संक्रमण का कोई मामला सामने नहीं आया है। हालांकि विभाग की ओर से सैंपलिंग लगातार जारी है। विभागीय जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में कोरोना काल शुरू होने से लेकर अब तक 3,16,924 लोगों की सैंपलिंग की गई है। इनमें से 19860 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। विभाग की ओर से जिले के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों सहित संक्रमितों को होम आइसोलेट किया गया। इनमें से 19,638 लोग कोरोना को मात देकर घर लौट चुके हैं, जबकि एक संक्रमित को होम आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन

जिले के 221 लोग इस महामारी का शिकार भी हुए हैं। सिरमौर जिला में कोरोना पॉजिटिविटी दर 0.63 फीसदी है। इसके अलावा 1.01 फीसदी सक्रिय मामले और मृत्यु दर 1.11 फीसदी है। कोरोना से रिकवरी दर 98.88 फीसदी है। जिले में कोरोना मरीजों के लिए विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में सुविधाओं से परिपूर्ण 409 बिस्तर की व्यवस्था की गई है। इनमें मेडिकल कॉलेज नाहन में 287, सिविल अस्पताल सराहां में 32, सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में 50 और बडू़ साहिब में 40 बिस्तर मरीजों की सुविधा के लिए लगाए गए हैं। कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान भी जारी है। जिले में अब तक 9,47,161 लोगों को कोरोना की पहली, दूसरी डोज लग चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. विनोद सांगल ने बताया कि कोविड से बचाव को लेकर टीकाकरण जारी है। इसके अलावा लोगों की सैंपलिंग भी की जा रही है। उन्होंने बताया कि सिरमौर जिला में एक सक्रिय मामला है। कोविड पर शत प्रतिशत विजय पाने के लिए प्रयास जारी हैं।

--
बॉक्स:
जिला प्रशासन ने हटाए कोविड प्रतिबंध
जिला दंडाधिकारी एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण राम कुमार गौतम ने शनिवार को आदेश जारी करते हुए बताया कि जिला में कोरोना संक्रमण के मामलों में सुधार हुआ है। इसके दृष्टिगत जिला में कोविड-19 रोकथाम संबंधी पूर्व में जारी आदेशों को निरस्त किया जाता है। उन्होंने कहा कि कोविड संक्रमण को रोकने के लिए मास्क लगाना व हाथों की साफ-सफाई संबंधी एडवाइजरी का पालन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed