फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   amar ujala education abhiyan nahan sirmaur district himachal

अमर उजाला शिक्षा अभियान--कोरोना मामलों में कमी के बीच ढील बरतने के मूड में नहीं स्कूल

Mon, 04 Apr 2022 12:24 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
amar ujala education abhiyan nahan sirmaur district himachal
education
नाहन (सिरमौर)। इस माह में नया शैक्षणिक सत्र 2022-23 शुरू होने जा रहा है। नए सत्र को लेकर स्कूलों ने अभी से रूपरेखा तैयार कर ली है। जिले में अब कोरोना का इक्का दुक्का ही सक्रिय मामले हैं। बाजारों में कोरोना महामारी से पूर्व की चहल पहल देखी जा रही है।
विज्ञापन

प्रशासन ने भी पूर्व में लगाई कोरोना बंदिशों में छूट दे दी है। इसके बावजूद स्कूल प्रशासन कोरोना को लेकर ढील बरतने के मूड में नहीं दिखाई दे रहे हैं। कन्या स्कूल नाहन में बोर्ड की परीक्षाएं चल रही हैं। परीक्षाओं के दौरान सैनिटाइजर और मास्क का उपयोग करवाया जा रहा है। यहां हर ब्लॉक में अलग से सैनिटाइजर रखे गए हैं। स्कूल में भीड़ न हो इसका भी विशेष प्रबंध किया गया है। यहां तक कि नए सत्र को लेकर भी स्कूल प्रशासन की ओर से शिक्षकों को नई गाइडलाइन दी गई है, जिसमें कोरोना को लेकर ढील न बरतने की बात कही है।
विज्ञापन

........
क्या कहते हैं शिक्षक :
1. स्कूल खुलते ही टीकाकरण पर रहेगा जोर : मीरा बंसल
कन्या स्कूल की प्रधानाचार्या मीरा बंसल ने कहा कि कोरोना का प्रभाव बेशक नाममात्र रह गया है, लेकिन वह खत्म नहीं हुआ है। इसे ध्यान में रखते हुए नया सत्र शुरू होते ही सबसे पहले टीकाकरण पर जोर रहेगा। जिन बच्चों को कोविड वैक्सीन नहीं दी है। उनको वैक्सीन लगवाई जाएगी। कमजोर बच्चों की पहचान करके उन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। स्कूल प्रबंधन समिति की बैठक के दौरान भी अभिभावकों को समय-समय पर बच्चों के प्रति जागरूक किया जाएगा। स्कूल में सामाजिक दूरी के साथ, हर ब्लॉक में सैनिटाइजर रखे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

2. बच्चों की शारीरिक गतिविधियों पर दिया जाएगा ध्यान : गीता शर्मा
शारीरिक शिक्षक गीता शर्मा ने कहाकि कोरोना महामारी के बीच घरों में कैद रहकर बच्चों की शारीरिक क्षमता प्रभावित हुई है। नये सत्र में सरकार से निर्देश प्राप्त होने के बाद बच्चों से शारीरिक गतिविधियां करवाई जाएंगी जिससे उनके शरीर को मजबूती मिल सके। उनको अच्छा स्वास्थ्य प्राप्त हो।
......
क्या कहती हैं छात्राएं
विद्यार्थी बोले- ऑनलाइन पढ़ाई ने की बहुत मदद
-12वीं की तमन्ना ने बताया कि वह कोरोना बचाव से वैक्सीन लगा चुकी हैं। इन दिनों वह परीक्षाएं दे रही हैं। स्कूल बंद होने पर ऑनलाइन शिक्षा ने पढ़ाई में बहुत मदद की।

-नवमीं की पारूल ने कहा कि स्कूल बंद रहने पर ऑनलाइन पढ़ाई ने काफी मदद की। नई चीजों से जुड़ीं। अब नई कक्षा में जाने को लेकर उत्साहित हूं। उम्मीद है अब स्कूल बंद होने की नौबत नहीं आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed