{"_id":"62e57f3729aef14d5f2ef325","slug":"amar-ujala-aprajita-100-smiles-programme-in-nahan-sirmaur-nahan-news-sml41689423","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला अपराजिता 100 स्माइल्स कार्यक्रम नाहन मेडिकल कॉलेज,महिला वह शक्ति है जो कभी पराजित नहीं हो सकती- प्रतिभा शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला अपराजिता 100 स्माइल्स कार्यक्रम नाहन मेडिकल कॉलेज,महिला वह शक्ति है जो कभी पराजित नहीं हो सकती- प्रतिभा शर्मा
विज्ञापन
सरकारी नर्सिंग स्कूल नाहन में आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में मौजूद नर्सिंग प्रशिक्षु। संवाद
- फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। महिला वह शक्ति है जो कभी भी पराजित नहीं हो सकती। इस समय बेटियां वह हर काम कर रही हैं जो बेटे करते हैं। इसलिए वे खुद को कभी भी कमजोर नहीं समझें..। यह बात डॉ. वाईएस परमार नर्सिंग स्कूल नाहन की प्रधानाचार्या प्रतिभा शर्मा ने ‘अमर उजाला की अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स’ अभियान के तहत नर्सिंग संस्थान में आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि बेटियां झिझक छोड़कर अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें।
वर्तमान में सरकार ने महिलाओं को कई अधिकार दिए हैं, उनके बारे में जागरूक रहने की जरूरत है। प्रतिभा शर्मा ने पूर्व में महिलाओं पर हुए अत्याचारों की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस समाज ने महिलाओं से क्रूरतम व्यवहार किया है। इसके बाद भी महिलाएं आगे आई और पुरुषों के सामने डटी हुई हैं। उन्होंने महिला सशक्तीकरण के कई उदाहरण भी दिए।
कार्यक्रम के दौरान नर्सिंग प्रशिक्षु पायल ने बोझ नहीं मैं किसी के सर का, न मझदार में नैया.. पतवार बनूंगी, लहरों से लडूंगी.., गीत से अपने बुलंद जज्बे को प्रकट किया। मुस्कान ने लड़कियों की जिंदगी आसान नहीं होती.., कविता से लड़कियों पर थोपी जाने वाली सोच को प्रकट किया। मुस्कान जागटा ने क्या हूं मैं, कौन हूं मैं.. बस यही सवाल करती हूं मैं.., भाषण से बेटा-बेटी के बीच के अंतर को लेकर कटाक्ष कर खूब तालियां बटोरीं। पलक ने ये रातें, ये मौसम, ये नदी का किनारा.., गीत से खूब मनोरंजन किया। कार्यक्रम के दौरान सीआईए नीना लाल्टा और प्रशिक्षक वर्ग से प्रियंका मौजूद रहीं।
विज्ञापन
.....
बालिकाएं बोलीं-समाज में महिला सशक्तीकरण के लिए ऐसे आयोजन सराहनीय
-सविता ने कहा कि कार्यक्रम से बहुत कुछ सीखने का मौका मिला। ऐसे कार्यक्रम होते रहने चाहिए।
-सोनिया ने कहा कि सरकार ने जो महिला सशक्तीकरण के लिए योजनाएं चलाई हैं, उसका सभी को लाभ लेना चाहिए।
-वैशाली ने कहा कि समाज में बालिकाओं को जागरूक करने के लिए अमर उजाला की यह पहल सराहनीय है।
-महारानी ने कहा कि समाज में नशा, घरेलू हिंसा सहित तमाम अपराध बढ़ रहे हैं, इस तरह के अपराध रोकने में यह अभियान जरूर सफल होगा।
-डिंपल ने कहा कि साथी नर्सिंग प्रशिक्षुओं की प्रस्तुति भी काफी शानदार रही। उनकी प्रतिभा भी देखने को मिली।
-प्रशिक्षक प्रियंका ने कहा कि अमर उजाला का यह प्रयास बालिकाओं का मनोबल बढ़ाने वाला है। इन कार्यक्रमों से महत्वपूर्ण जानकारी बालिकाओं को मिल रही है।

नाहन में आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में नर्सिंग प्रशिक्षुओं को संबोधित करतीं प्रधानाचार्या प्र- फोटो : NAHAN

महारानी। संवाद- फोटो : NAHAN

डिंपल। संवाद- फोटो : NAHAN

प्रियंका। संवाद- फोटो : NAHAN

सोनिया। संवाद- फोटो : NAHAN

वैशाली। संवाद- फोटो : NAHAN

सविता। संवाद- फोटो : NAHAN