फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   allegation on panchayat pradhan

Sirmour News: धौलाकुआं पंचायत प्रधान पर वित्तीय अनियमितताओं के आरोप, टीम ने खंगाला रिकॉर्ड

Thu, 25 Sep 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 11:58 PM IST
सार

नाहन (सिरमौर) की ग्राम पंचायत धौलाकुआं की प्रधान पर वित्तीय अनियमितताओं और सरकारी धन के दुरुपयोग के आरोप लगे हैं। शिकायत के बाद जांच टीम ने पंचायत में रिकॉर्ड खंगालना शुरू किया है। प्रधान ने सभी आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताया है।

विज्ञापन
allegation on panchayat pradhan

विस्तार

एक्सक्लूसिव
विज्ञापन


प्रधान के खिलाफ आरटीआई से साक्ष्य जुटाकर की गई है शिकायत
वित्तीय अनियमितताओं और सरकारी धन के दुरुपयोग के आरोप
पंचायत चुनाव में नुकसान पहुंचाने के इरादे से की जा रहीं शिकायतें : प्रधान
धर्म सिंह तोमर
नाहन (सिरमौर)। जिले में पंचायत प्रधानों पर एक के बाद एक सरकारी धन के दुरुपयोग और वित्तीय अनियमितताओं के आरोप लग रहे हैं। हाल ही में करीब 11 पंचायत प्रतिनिधियों पर विभाग ने जांच के बाद दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की है। ताजा मामले में ग्राम पंचायत धौलाकुआं की प्रधान पर वित्तीय अनियमितताओं और सरकारी धन के दुरुपयोग को लेकर शिकायत निदेशक ग्रामीण विकास विभाग एवं पंचायतीराज, उपायुक्त और खंड विकास अधिकारी पांवटा साहिब से की गई है।
शिकायतकर्ता रामेश्वर चौधरी निवासी धौलाकुआं ने आठ आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि शिकायत से पहले उन्होंने पंचायत से संबंधित विकास कार्यों को लेकर सूचना का अधिकारी अधिनियम के तहत जानकारी एकत्रित की। आठ कार्यों में अनियमितताएं होने की आशंका है। ऐसे में इसको लेकर जांच की जानी आवश्यक है। उन्होंने शिकायत में पंचायतघर के 44,38,880 रुपये से हुए निर्माण कार्य, वर्ष 2023-24, 2024-25 व 2025-26 के कार्यों की जांच, 7,64,482 रुपये से आरसीसी बेंचों की खरीद, वाटर कूलर व कंप्यूटर की खरीद, एसबीएम के अंतर्गत कार्य, पंचायत के वार्ड नंबर 7 में हुए गली निर्माण कार्यों, प्रतिबंधों के बावजूद हैंडपंप लगाने सहित 2,52,835 रुपये से डस्टबीन खरीद आदि मामलों में जांच की मांग उठाई है। शिकायतकर्ता ने जांच में कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

शिकायत के बाद टीम पहुंची पंचायत : बीडीओ
पांवटा साहिब के खंड विकास अधिकारी विकास बंसल ने बताया कि ग्राम पंचायत धौलाकुआं की प्रधान के खिलाफ शिकायत मिली है। शिकायत में कई आरोप लगाए गए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए वीरवार को 11:00 बजे से पंचायत में टीम जांच के लिए भेजी गई है। मौके पर एसइबीपीओ, कनिष्ठ अभियंता तथा उप निरीक्षक पंचायत की टीम रिकाॅर्ड खंगाल रही है। जांच के बाद आगामी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----बाक्स------
सभी आरोप बेबुनियाद : प्रधान
वहीं, पंचायत प्रधान शिवानी देवी ने कहा कि उन पर जो आरोप लगाए गए हैं, वे बेबुनियाद हैं। राजनीति रंजिश के चलते उनके खिलाफ शिकायतें की जा रही हैं। अब पंचायत के चुनाव सिर पर हैं, ऐसे में नुकसान पहुंचाने की कोशिश के चलते झूठी शिकायतें की जा रही हैं। नियमानुसार काम किया जा रहा है। जो लोग शिकायतें कर रहे हैं, उनकी भी आरटीआई के माध्यम से जानकारी एकत्रित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed