फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   ajay win 1800 meters race in ponta sahib

अंडर-18 की 1500 मीटर दौड़ में सबसे तेज भागा अजय

Mon, 25 Oct 2021 11:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
ajay win 1800 meters race in ponta sahib
पांवटा साहिब में एथलेटिक्स प्रतियोगिता के समापन मौके पर मुख्य अतिथि के साथ विजेता व उपविजेता। - फोटो : NAHAN
पांवटा साहिब(सिरमौर)। जिला सिरमौर एथलेटिक्स संघ सिरमौर की ओर से आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता सफलतापूर्वक आयोजित की गई। पांवटा खेल मैदान में हुई इस स्पर्धा में जिलेभर से आए 450 खिलाड़ियों ने भाग लिया। समापन समारोह में ऊर्जा मंत्री के ओएसडी एसएन उप्रेति ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।
विज्ञापन

उन्होंने विजेता और उपविजेता खिलाड़ी पुरस्कृत किए। संघ के जिला प्रधान शिवराज, महासचिव विजय यादव, उपाध्यक्ष अर्जुन नागरा और जफर अली ने बताया कि विजेता खिलाड़ी राज्य स्तरीय स्पर्धा मेें भाग लेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि लड़कों की अंडर-18 वर्ग की 1500 मीटर दौड़ में अजय, पंकज कुमार और सतपाल, लड़कियों की अंडर-20 वर्ग की शॉटपुल में तनु कटारिया, रसलीन कौर और तनु, लड़कों के वर्ग में यजत, हार्दिक व अमन कुमार, लड़कियों की अंडर-20 वर्ग की 1500 मीटर दौड़ में रविना, प्रतिमा और सुमन शर्मा ने क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर जीत दर्ज की। लड़कों के अंडर-18 वर्ग के शाटपुट में कुलदीप, ऋतिक और अक्श, लड़कों की अंडर-16 वर्ग में नितिन, रजनीश और सोहल खान, 200 मीटर दौड़ में अभिषेक, अभिनव राठौर व विक्रांत चौधरी, लंबी कूद में मोहम्मद जुनैद, सागर और रोहित ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर सिरमौर ट्रक ऑपरेटर यूनियन के अध्यक्ष बलजीत नागरा, कबड्डी संघ उपाध्यक्ष सतीश कपूर सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
----बाक्स
गुरु नानक मिशन स्कूल ने 21 पदक झटके
जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में गुरु नानक मिशन स्कूल का दबदबा रहा। स्कूली विद्यार्थियों ने 7 गोल्ड सहित 21 पदक अपने नाम किए। प्रधानाचार्य दविंद्र कौर साहनी, निदेशक बीएस सैनी और प्रशिक्षक गुरनाम सिंह ने विजेताओं को बधाई दी है। स्पर्धा में स्कूल के छात्र शौर्य ने 600 मीटर दौड़, जसलीन कौर ने लंबी कूद में स्वर्ण पदक हासिल किया। जसलीन कौर ने 600 मीटर दौड़ में दूसरा स्थान पाया। इसके अलावा आरव चंद्रा ने लंबी कूद, सतविंद्र कौर और सारांश ने 200 मीटर दौड़, बानीप्रीत कौर ने 3000 मीटर में स्वर्ण जीता। हरमनप्रीत कौर 800 मीटर में दूसरा, 400 मीटर दौड़ में तृतीय रहीं। पायल बेदी ने 100 और 200 मीटर, गुरलीन कौर ने 400, अयान अली ने 600 मीटर दौड़, उज्ज्वल ने शॉटपुट और सुप्रीत कौर ने 1500 मीटर दौड़ में तीसरा स्थान पाया।
-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed