{"_id":"5efa10048ebc3e430e340872","slug":"agriculture-nahan-news-sml3369808181","type":"story","status":"publish","title_hn":"लहसुन के दाम 120 रुपये प्रतिकिलो पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लहसुन के दाम 120 रुपये प्रतिकिलो पहुंचे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजगढ़ (सिरमौर)। सिरमौर का लहसुन इन दिनों बाजार में हाथों हाथ बिक रहा है। शुरूआती दौर में 40-50 रुपये प्रतिकिलो के हिसाब से बिक रही लहसुन की कीमतें अब 120 रुपये प्रतिकिलो तक पहुंच रही है। सिरमौर के लहसुन की मंडियों में खूब मांग है। इससे उनके चेहरों की रौनक बढ़ गई है।
चीन से लहसुन का आयात इस बार नहीं हो रहा। वहीं, नेपाल और अरब देशों को इसका निर्यात किया जा रहा है। इससे लहसुन के दामों में एकाएक इजाफा दर्ज किया जा रहा है। किसानों को लहसुन के दाम में और उछाल आने की भी संभावना है।
प्रगतिशील किसान सुंदर सिंह, विनोद, सुरेंद्र व अनिल ने बताया कि इस साल लहसुन के दाम अच्छे मिलने से उन्हें राहत मिली है। इन्होंने कहा कि राजगढ़, नौहराधार व लानाचेता आदि क्षेत्रों में किसान इतने दाम के बाद भी लहसुन नहीं बेच रहे हैं। अभी किसान 150 रुपये प्रतिकिलो तक की आस लगाए हुए हैं। किसानों ने बताया कि यद्यपि इस बार लहसुन कुछ खराब हो रहा है, लेकिन फिर भी लोग अभी दाम बढ़ने की उम्मीद लगाए हुए हैं। सब्जी मंडी राजगढ़ के अध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर ने बताया कि अच्छे लहसुन के दाम 120 रुपये तक है। राजगढ़ से अधिकतर लहसुन तमिलनाडु भेजा जा रहा है। जबकि मांग पर कोयमटूर व मलेरकोटला पंजाब भी भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि चीन से लहसुन का इस बार आयात नहीं हो रहा है। वहीं नेपाल और अरब के देशों को भारत से लहसुन भेजा जा रहा है। इसका सीधा असर लहसुन के दामों पर पड़ गया है। सिरमौर का लहसुन 120 रुपये प्रतिकिलो बिक रहा है। कीमतों में और इजाफा होने की भी उम्मीद है।