फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   after three days student girl dead body found in bairaj near ponta sahib

तीन दिन बाद बैराज से मिला छात्रा का शव

Tue, 22 Feb 2022 11:26 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 11:26 PM IST
विज्ञापन
after three days student girl dead body found  in bairaj near ponta sahib
कुल्हाल नहर में सर्च अभियान के दौरान एसडीआरएफ की टीम। - फोटो : NAHAN
पांवटा साहिब (सिरमौर)। हिमाचल व उत्तराखंड सीमा पर कुल्हाल शक्ति नहर में डूबी छात्रा का शव तीसरे दिन बैराज से बरामद किया गया। मंगलवार को पांच घंटे के सर्च अभियान के बाद राज्य आपदा प्रतिवादन विशेषज्ञ बल (एसडीआरएफ) उत्तराखंड की टीम को सफलता मिली।
विज्ञापन

छात्र का शव स्थानीय गोताखोरों व पुलिस टीम ने पहले ही निकाल लिया था। छात्रा के शव को उत्तराखंड पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि उत्तरप्रदेश के रहने वाले मृतक छात्र व छात्रा पांवटा कॉलेज के बीएससी प्रथम वर्ष में पढ़ रहे थे। दोनों उत्तराखंड कुल्हाल की तरफ घूमने निकले थे। स्थानीय लोगों ने नहर के समीप दोनों को फोटो खींचते व भुट्टा खाते हुए भी देखा। अंदेशा जताया जा रहा है कि सेल्फी खींचते वक्त वह नहर में डूब गए। हालांकि ये उत्तराखंड पुलिस के लिए जांच का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे का पता चलने के बाद पुलिस व स्थानीय गोताखोरों ़की टीम ने नहर से मृतक छात्र डेविड यादव निवासी आजमगढ़, मेलामीपुर का शव तो बाहर निकाल लिया था लेकिन गत सोमवार को छात्रा का कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद उत्तराखंड पुलिस ने एसडीआरएफ दल को मौके पर बुला लिया। मंगलवार को पांच घंटे की मशक्कत के बाद लापता छात्रा सिमरन राय निवासी कठोन, बलिया (यूपी) का शव शक्ति नहर के कुल्हाल बैराज से बाहर निकाला।

छात्रा के परिजनों ने इस मामले की हर पहलू से गंभीरता से जांच की मांग की है। कुल्हाल पुलिस चौकी के प्रभारी रजनीश सैनी ने बताया कि मंगलवार को एसडीआरएफ टीम को सर्च अभियान में मौके पर बुलाया गया था। नहर में बैराज के समीप से छात्रा का शव बरामद हुआ है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed