फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   after holidays 60 percent students come in schools of sirmaur on monday

अवकाश के बाद पहले दिन विद्यालय पहुंचे 60 फीसदी छात्र

Mon, 08 Nov 2021 07:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 07:36 PM IST
विज्ञापन
after holidays 60 percent students come in schools of sirmaur on monday
कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन में अध्ययन करतीं छात्राएं। - फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। एक सप्ताह के अवकाश के बाद सोमवार को सिरमौर जिला में विद्यालय खुले। पहले दिन आठवीं से जमा दो कक्षा तक के सरकारी विद्यालयों में 60 फीसदी विद्यार्थियों ने उपस्थिति दर्ज करवाई।
विज्ञापन

सिरमौर जिला के सरकारी विद्यालयों में आठवीं से जमा दो कक्षा तक के 39,205 बच्चों में 23,520 बच्चे स्कूल पहुंचे। जिला मुख्यालय नाहन के सरकारी विद्यालयों में पहले दिन काफी कम संख्या में ही बच्चे स्कूल पहुंचे। कन्या राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नाहन में पहले दिन कुल 119 बच्चों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।
विज्ञापन

आठवीं कक्षा में 15, नौंवी कक्षा में 17, दसवीं कक्षा में 39 और जमा दो कक्षा में 48 बच्चे विद्यालय पहुंचे। विद्यालय में जमा एक और जमा दो कक्षा के छात्रों को तीन-तीन दिन के अंतराल में बुलाया गया है। सोमवार से बुधवार तक जमा दो और वीरवार से शनिवार तक जमा के छात्र स्कूल बुलाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्य मीरा बंसल ने बताया कि कन्या राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन में सोमवार को लगभग 600 बच्चों में से 119 छात्र स्कूल पहुंचे। स्कूल प्रबंधन की ओर से कोरोना दिशा-निर्देश के अनुसार छात्रों को स्कूल में प्रवेश दिया गया। छात्रों को सामाजिक दूरी का पालन करते हुए कक्षाओं में बैठाया गया। हैंडवाश और मास्क पहनने के लिए उन्हें सख्त हिदायत दी गई।
वहीं शमशेर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में सोमवार को आठवीं से जमा दो कक्षा के 114 छात्र विद्यालय पहुंचे। प्रधानाचार्य मान सिंह ठाकुर ने बताया कि पहले दिन काफी कम संख्या में छात्र विद्यालय पहुंचे। उन्होंने बताया कि आठवीं कक्षा में 11, नौवीं कक्षा में 15, दसवीं कक्षा में 12, जमा एक कक्षा में 51 और जमा दो कक्षा में 25 विद्यार्थियों ने स्कूल में उपस्थिति दर्ज करवाई है।

गौरतलब है कि त्योहारी सीजन के चलते अवकाश पर गए बच्चे विद्यालय नहीं लौटे हैं। जिला उपनिदेशक उच्च शिक्षा कर्मचंद ने बताया कि अवकाश के बाद सिरमौर जिला में पहले दिन 39,205 बच्चों में से 23,520 बच्चे विद्यालय पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानाचार्यों को विद्यालयों में कोरोना नियमों का सख्ती से पालन करवाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed