{"_id":"66ec1895a7bc4b7a1f0b8051","slug":"after-himachal-congress-now-sets-up-shop-of-lies-in-haryana-nahan-news-c-177-1-ssml1030-132798-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: कांग्रेस ने हिमाचल के बाद अब हरियाणा में सजाई झूठ की दुकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: कांग्रेस ने हिमाचल के बाद अब हरियाणा में सजाई झूठ की दुकान
विज्ञापन
हरियाणा में कांग्रेस की सात गारंटियां हिमाचल का ही कॉपी पेस्ट : तोमर
हिमाचल भाजपा प्रवक्ता बलदेव तोमर जगाधरी सीट पर प्रचार में डटे
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। इन दिनों पड़ोसी राज्य हरियाणा में विधानसभा चुनाव प्रचार चरम पर है। हिमाचल भाजपा प्रवक्ता व पूर्व विधायक बलदेव तोमर की टीम इन दिनों जगाधरी सीट से प्रत्याशी चौधरी कंवर पाल के पक्ष में प्रचार में डटे हैं।
हिमाचल से भाजपा प्रवक्ता और पूर्व विधायक बलदेव तोमर ने मीडिया को जारी बयान में कहा कि कांग्रेस पार्टी झूठ और भ्रम की नींव पर राजनीति कर रही है। कांग्रेस ने हिमाचल की जनता को ठगा है। अब पड़ोसी राज्य हरियाणा में अपनी झूठ की दुकान खोल कर बैठे हैं। हिमाचल विधानसभा चुनाव में हर महिला को 1500 रुपये देने का वादा किया। अब, हरियाणा में भी महिलाओं को 2000 रुपये देने के नाम पर ठग रहे हैं। आज हिमाचल में हालात क्या हैं। यहां लोगों की तनख्वाह तक नहीं दे पा रहे हैं। हरियाणा में हिमाचल की तर्ज पर सात गारंटियां कांग्रेस ने दी हैं वे हिमाचल का ही कॉपी पेस्ट हैं। इन गारंटियों से कांग्रेस हिमाचल में मुकर गई तो हरियाणा में क्यों कर पूरा करेगी। यह सोचने का विषय है।
तोमर ने कहा कि सामाजिक पेंशन व ओपीएस देने के नाम पर आज हिमाचल में आर्थिक संकट है। वेतन भोगी व पेंशन भोगी लोगों को समय से उनके हक नहीं दे पा रहे हैं। स्वास्थ्य क्षेत्र में 25 लाख का लाभ देने वाली कांग्रेस जयराम सरकार द्वारा स्वास्थ्य क्षेत्र की सबसे बेहतरीन योजनाओं जिसमें 5 लाख तक लोग इलाज करवाना सकते थे को बंद कर दिया गया है। अभी तक अस्पतालों को 300 करोड़ से अधिक की राशि सरकार नहीं दे पाई। इससे यह योजना भी हिमाचल में दम तोड़ चुकी है।
विज्ञापन
कांग्रेस पार्टी 5 लाख का लाभ हिमाचल में नहीं दे पाई वहीं हरियाणा में 25 लाख का स्वास्थ्य बीमा देगी ये महज एक जुमला है। कांग्रेस हिमाचल के समान ही हरियाणा में 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने की बात करती है, परंतु हिमाचल में जो 125 यूनिट भी भाजपा की सरकार देती आई है उसे भी बंद कर दिया गया। तोमर ने हरियाणा की जनता से आह्वान किया कि हिमाचल की जनता आज कांग्रेस को चुनने के अपने निर्णय पर पछतावा कर रही है। इसलिए हरियाणा में यह स्थिति न हो तो कांग्रेस के इस दोगले चेहरे पर विश्वास न करें।