{"_id":"6297a65f5d7a8d1efe0d179a","slug":"after-20-years-development-plan-of-nahan-city-will-be-changed-nahan-news-sml410772381","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 साल बाद संशोधित होगी नाहन शहर की विकास योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 साल बाद संशोधित होगी नाहन शहर की विकास योजना
विज्ञापन
नाहन-शिमला एनएच पर झमीरिया के समीप ट्रैफिक सर्वे करते अधिकारी। संवाद
- फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। रियासतकालीन शहर नाहन की विकास योजना (डेवलपमेंट प्लान)को तैयार किया जा रहा है। पिछले कुछ वर्षों में शहर का स्वरूप तेजी से बदला है। इसको लेकर करीब 20 साल बाद विकास योजना बनाई जा रही है।
नगर नियोजन विभाग ने भविष्य की संभावनाओं को देखते हुए सर्वेक्षण कार्य शुरू कर दिया है। सर्वे पूरा होने के बाद इसका डाटा विश्लेषण कर प्लान सरकार को अनुमोदन के लिए भेजा जाएगा। बुधवार को नगर नियोजन के अधिकारियों की टीम ने पुलिस को साथ लेकर नाहन-शिमला नेशनल हाईवे पर झमीरिया के समीप यातायात दबाव को लेकर सर्वे शुरू किया। ये सर्वे चार दिन चलेगा। इसके तहत शहर के अलग-अलग हिस्सों में सर्वे किया जाएगा।
बता दें कि शहर में पार्किंग की समस्या बेहद गंभीर हो चुकी है। शहर में यातायात दबाव पिछले कुछ सालों में काफी ज्यादा बढ़ गया है। कंकरीट का जंगल बनते जा रहे नाहन शहर में सांस लेना भी मुश्किल हो रहा है। वहीं, सीवरेज व्यवस्था भी गड़बड़ा रही है। इन सब बातों को ध्यान में रखकर शहर के विकास को लेकर नई योजना तैयार की जा रही है। इस सर्वे में शहर में घरों की स्थिति, पार्किंग व सीवरेज व्यवस्था आदि को भी शामिल किया जा रहा है।
विज्ञापन
बुधवार को शुरू हुए सर्वे के दौरान अधिकारियों ने नाहन-शिमला हाईवे पर यातायात को लेकर आंकड़े एकत्रित किए। इस सर्वे में स्कूल व ऑफिशियल समय में कितना ट्रैफिक दबाव रहता है इसको विशेषकर डाटा में शामिल किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि हफ्ते पहले विभाग ने हाउस होल्ड सर्वे पूरा कर लिया है। ट्रैफिक सर्वे पूरा होने के बाद हाउस होल्ड सर्वे को शामिल कर इसका विश्लेषण किया जाएगा, जिसका डाटा भविष्य की विकासात्मक योजनाओं के लिए सरकार को प्रेषित किया जाएगा।
टाउन एंड कंट्री प्लानिंग के जिला अधिकारी रमेश भारद्वाज ने बताया कि शहर के डेवलपमेंट प्लान को संशोधित किया जा रहा है। सर्वे के बाद एकत्रित डाटा का विश्लेषण किया जाएगा, जिसे सरकार को अनुमोदन के लिए भेजा जाएगा।

एनएच-907 पर झमीरिया के समीप ट्रैफिक सर्वेक्षण में जुटे टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग के अधिकारी। - फोटो : NAHAN