{"_id":"69d4f489106d3f0b4a090589","slug":"admission-in-cbse-schools-nahan-news-c-177-1-ssml1028-175831-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: जिले के सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों में बढ़ने लगी दाखिले की रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: जिले के सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों में बढ़ने लगी दाखिले की रफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन/पांवटा/पुरूवाला/सतौन/राजगढ़/(सिरमौर)। सिरमौर जिले में सीबीएसई से संबद्ध किए स्कूलों में दाखिला प्रक्रिया जारी है। इन स्कूलों में कितने विद्यार्थियों ने दाखिला लिया और सीबीएसई पढ़ाई को लेकर लोगों का क्या रुझान रहा। यह स्थिति 15 अप्रैल तक स्पष्ट होने के आसार हैं। वर्तमान में जहां कई स्कूलों में दाखिला प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है, तो कुछ स्कूलों में धीमी रफ्तार से ये प्रक्रिया जारी है।
बता दें कि जिला मुख्यालय नाहन की पीएमश्री कन्या राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला का नाम बदल गया है। इसके नाम से कन्या शब्द हट गया है। ऐसा यहां पर को-एजुकेशन लागू होने से हुआ। इस स्कूल में छात्राओं के साथ छात्र भी दाखिला ले रहे हैं। यहां प्राथमिक स्कूल में अब तक 101, वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में 225 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। जबकि पीएमश्री स्कूल पांवटा साहिब में अब तक 275, सराहां स्कूल में 210 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। इसके अलावा पीएमश्री स्कूल सतौन में 180, ददाहू स्कूल में नर्सरी से पांचवीं तक 42 और छठी से 12वीं कक्षा तक 280 बच्चों ने अब तक दाखिला लिया है।
पीएम श्री स्कूल राजगढ़ में जमा एक कक्षा में 56 और जमा दो कक्षा में 42 बच्चों ने दाखिला लिया है। इसके अलावा नौहराधार स्कूल में 362 छात्रों ने दाखिला लिया है।
विज्ञापन
-- -संवाद