फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   adminstration warn shopkeper to not use polythene

दुकानों से पॉलिथीन हटाए कारोबारी

Thu, 10 Mar 2022 11:56 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 11:56 PM IST
विज्ञापन
adminstration warn shopkeper to not use polythene
हरिपुरधार (सिरमौर)। दुकानों में पॉलिथीन रखे जाने पर नायब तहसीलदार हरिपुरधार सतेंद्रजीत ने कड़ा संज्ञान लिया है। इसको लेकर कई शिकायतें मिलने पर नायब तहसीलदार ने वीरवार को दुकानदारों के साथ तहसील कार्यालय में बैठक आयोजित की। इसमें उन्होंने दुकानदारों को 10 घंटे के भीतर अपनी दुकानों से पॉलिथीन हटाने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा नहीं किया गया तो दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शुक्रवार से सभी दुकानों का निरीक्षण किया जाएगा। इस दौरान जिस भी दुकान में पॉलिथीन मिला उसके मौके पर ही चालान किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि हरिपुरधार एक पर्यटन स्थल है। हैरानी की बात है बाजार में जगह-जगह कचरे के ढेर लगे रहते हैं। इससे गंदगी का आलम तो रहता ही है बल्कि बाहर से आए लोगों को भी परेशानी होती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बाजार में पार्किंग व्यवस्था न होने से दुकानों के बाहर ही वाहन खड़े करने पड़ते हैं, जिससे कई बार जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। उन्होंने कहा कि सभी को ऐसी स्थिति से बचने के लिए सहयोग की जरूरत है। इस अवसर पर हरिपुरधार बाजार के लगभग सभी दुकानदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed