फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   aditiaisha and sadna win the paintin pratiyogita in redcross mela

अदिति, आईशा और साधना ने जीती चित्रकला प्रतियोगिता

Mon, 09 May 2022 11:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
aditiaisha and sadna win the paintin pratiyogita in redcross mela
नाहन चौगान मैदान में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता बच्चे आयोजक एवं मुख्यातिथि के साथ। स - फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। नाहन के चौगान मैदान में सोमवार को विभिन्न स्कूलों से आए विद्यार्थियों के बीच चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। तीन वर्गों में आयोजित इस प्रतियोगिता में 81 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

जिला रेडक्रॉस मेले के दौरान यह प्रतियोगिता आयोजित की गई। श्री सत्य साईं सेवा समिति, हितैषी संस्था और रेडक्रॉस चित्रकला प्रतियोगिता कमेटी की ओर से यह प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें नाहन शहर के विभिन्न स्कूलों से आए प्रतिभागी विद्यार्थियों ने कनिष्ठ, माध्यमिक और वरिष्ठ वर्ग में भाग लिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका चित्रकार जितेंद्र थापा उर्फ बिट्टू, जितेंद्र कुमार व काव्या श्रीवास्तव ने निभाई। मंच का संचालन आयोजन कमेटी के अध्यक्ष प्रो. अमर सिंह चौहान ने किया। प्रतियोगिता के अंतिम परिणामों में पर्यावरण संरक्षण विषय पर कनिष्ठ वर्ग में आयोजित प्रतियोगिता में श्री सत्या साईं स्कूल की अदिति शर्मा ने पहला, माइंड ट्री स्कूल की त्रयशा शर्मा व अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल के अर्भव ने संयुक्त रूप से दूसरा और होली हार्ट स्कूल की आस्था ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यवहार में दयालुता विषय पर मध्यम वर्ग में आयोजित प्रतियोगिता में एवीएन स्कूल नाहन की साधना ने पहला, इसी स्कूल की अनुष्का चौहान ने दूसरा और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जमटा के शुभम ने तीसरा स्थान हासिल किया। जबकि मानवता के लिए आशा और इंसानियत का प्रतीक रेडक्रॉस विषय पर आयोजित वरिष्ठ वर्ग में अरिहंत स्कूल नाहन की आईशा ने पहला, एवीएन स्कूल के क्षितिज व अरिहंत स्कूल नाहन की सानवी ने दूसरा और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन की सुखविंदर कौर ने तीसरा स्थान हासिल किया।

विजेताओं को इनरव्हील क्लब नाहन की प्रधान रचना गौतम, डाइट नाहन के प्रधानाचार्य ऋषिपाल शर्मा और पर्यावरण समिति के अध्यक्ष डॉ. सुरेश जोशी के हाथों पुरस्कार प्रदान किए गए। प्रतियोगिता के दौरान कृष्ण सोहल, कृष्ण गौड़, ओमकार जम्वाल, प्रमोद चौहान, रोटरी क्लब नाहन के अध्यक्ष भविष्य गौतम, पूर्व अध्यक्ष अशोक सिकंद, सतपाल सिंह, छोटू सिंह सहित शिक्षक एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed