{"_id":"67bc7f13db785c78b8067a7b","slug":"adgp-press-confrence-nahan-news-c-177-1-nhn1001-144282-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में नशा तस्करी रोकने के लिए विशेष रणनीति की जा रही तैयार : जेपी सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में नशा तस्करी रोकने के लिए विशेष रणनीति की जा रही तैयार : जेपी सिंह
विज्ञापन
नाहन में पत्रकारवार्ता को संबोधित करते एडीजीपी जेपी सिंह। संवाद
जिले में नशा तस्करी रोकने के लिए विशेष रणनीति की जा रही तैयार : जेपी सिंह
एक स्थान पर तीन साल से ज्यादा समय से डटे पुलिस कर्मियों का किया जाए तबादला, एसपी को दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर में पुलिस अवैध नशे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है। हाल ही में पुलिस ने पांवटा साहिब में बड़ी कार्रवाई करते हुए 323 ग्राम चिट्टे के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों के संपर्क खंगाले जा रहे हैं, जल्द ही मामले में कई खुलासे होंगे। यह जानकारी नाहन में आयोजित पत्रकारवार्ता में हिमाचल पुलिस के एडीजीपी जेपी सिंह ने दी।
एडीजीपी जेपी सिंह ने कहा कि सिरमौर सीमावर्ती जिला है। सिरमौर की सीमाएं कई राज्यों से लगती हैं। ऐसे में नशा तस्करी को रोकने के लिए सिरमौर पुलिस गंभीर है। नशा तस्करों की धरपकड़ करने को लेकर विशेष रणनीति तैयार की जा रही है। उन्होंने बताया कि जिला के सभी थाना प्रभारियों के साथ बैठक कर उन्हें नशे को रोकने को लेकर खास निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा पुलिस गिरफ्त में आए नशा तस्करों की संपत्ति की भी जांच की जा रही है।
एडीजीपी ने कहा कि युवा नशे की चपेट से दूर रहें इसको लेकर सिरमौर पुलिस को निर्देश जारी किए गए हैं कि शिक्षण संस्थानों में युवाओं विशेष कर छात्र-छात्राओं को नशे के प्रति जागरूक करने को लेकर कार्यक्रम आयोजित करें। इसके अलावा स्कूलों के साथ नशा बेचने वालों पर भी कड़ी नजर रखने को लेकर उन्होंने निर्देश दिए।
विज्ञापन
एक सवाल के जवाब में एडीजीपी जेपी सिंह ने कहा कि यह सही है कि कई पुलिसकर्मी कई सालों से एक स्थान पर डटे हैं। ऐसे पुलिसकर्मियों को जिला सिरमौर के एसपी चिह्नित करें और लंबे समय से एक स्थान पर सेवाएं देने वाले पुलिस कर्मियों को बदला जाए।