{"_id":"5f50e3be90f5172089cbab961fa1570e","slug":"action-against-stone-cruser-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेसीबी सीज, 14 ट्रैक्टरों से वसूला 70 हजार जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेसीबी सीज, 14 ट्रैक्टरों से वसूला 70 हजार जुर्माना
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिरमाौर
Updated Tue, 09 Feb 2016 06:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड-हिमाचल की सीमा पर रामपुरघाट यमुना नदी स्थल पर मंगलवार को जमकर हंगामा हुआ। विशेष पुलिस टीम छापेमारी के लिए मौके पर पहुंची। टीम ने नदी के खनन क्षेत्र में कार्यरत मजदूरों व ट्रैक्टर चालकों को घेर लिया। सरकार व विभाग से लीज वाले स्थलों पर भी टीम ने घेराबंदी कर दी जिससे, सैकड़ों ग्रामीण, मजदूर व क्रशर संचालक मौके पर पहुंचे। बाद में मामला ज्यादा बढ़ने पर, एसपी सिरमौर सौम्या साम्बशिवान व एमओ सुरेश भारद्वाज मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
स्थानीय कुछ नेताओं, क्रशर संचालकों व ग्रामीणों ने इस दौरान छापेमारी टीम के साथ जमकर बहस की। ग्रामीणों का कहना था कि मौके पर पहुंची टीम को वैध व अवैध खनन स्थलों की जानकारी नहीं थी। तनातनी के बीच ही खनन अधिकारी ने इस क्षेत्र में चल रहे वैध खनन लीज स्थलों की जानकारी दी। इसके बाद, ऐसे 14 ट्रैक्टर संचालकों से 70 हजार जुर्माना वसूला गया। इन लोगों के पास एम फार्म नहीं मिले।
विज्ञापन
टीम ने एक जेसीबी को कब्जे में लेकर कार्रवाई की।
मिली जानकारी अनुसार मंगलवार को सुबह करीब साढ़े 7 बजे स्पेशल पुलिस टीम डीएसपी राहुल शर्मा व डीएसपी बबीता राणा के नेतृत्व मे पांवटा पहुंची। कोलर छठी आईआरबी बटालियन के जवानों समेत पुलिस टीम ने उत्तराखंड व हिमाचल के रास्ते रामपुरघाट में यमुना नदी खनन स्थल को घेर लिया। पुलिस के कुछ जवान उत्तराखंड की तरफ से सिविल ड्रेस में मजदूर बन कर मौके पर पहुंचे जिससे खनन कार्य में जुटे कामगारों व 50 से अधिक ट्रैक्टर चालकों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
छापेमारी की सूचना मिलते ही क्रशर संचालक, आसपास के पंचायत प्रतिनिधि व सैकड़ों मजदूर मौके पर एकत्रित हो गए। इस छापेमारी को गुप्त रखा गया था। खनन अधिकारी तक को सूचना नहीं थी। मौके पर ग्रामीणों ने विरोध शुुरू कर दिया। ग्रामीणों का कहना था कि क्रशर व संचालकों के लीज स्थल पर सैकड़ों मजदूर व ट्रैक्टरों को रोजगार मिल रहा है। अवैध खनन को रोकना ठीक है लेकिन, उन्हें सभी दस्तावेजों व लीज होल्डर के स्थलों पर तंग किया गया। मामला काफी गंभीर हो गया। इसके बाद एसपी सिरमौर सौम्या साम्बशिवन तथा खनन अधिकारी सिरमौर सुरेश भारद्वाज मौके पर पहुंचे।
खनन अधिकारी ने कहा कि गिरि से यमुना नदी स्थल तक 8 में से 6 लीज पट्टे चल रहे हैं। इनको अनुमति मिलने पर ही कार्य शुरू किया गया है। अंत में टीम ने ऐसे 14 ट्रैक्टरों को जुर्माना किया जिनके पास पूरे दस्तावेज (एम फार्म) नहीं हैं।
उधर, डीएसपी पांवटा भीष्म ठाकुर ने छापेेमारी की पुष्टि की है। डीएसपी ने कहा कि रामपुरघाट में बिना एम फार्म के पकड़े 14 ट्रैक्टर संचालकों से 70 हजार जुर्माना राशि वसूली गई। एक जेसीबी को मौके से टीम ने कब्जे में लिया है।