{"_id":"5fff279b8ebc3e32ad020c21","slug":"accident-nahan-news-sml357676438","type":"story","status":"publish","title_hn":"घास काटते वक्त खाई में गिरी महिला, उपचार न मिलने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घास काटते वक्त खाई में गिरी महिला, उपचार न मिलने से मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संगड़ाह (सिरमौर)। उपतहसील हरिपुरधार के अंतर्गत आने वाले गांव रनवा की 33 वर्षीय महिला सुमन देवी की घास काटते वक्त करीब 200 फीट गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई। महिला के पति जगदीश और अन्य ग्रामीणों ने सुबह सवा आठ बजे घायल अवस्था में सुमन को सीएचसी हरिपुरधार पहुंचाया और तब तक वह होश में थी। उन्होंने कहा कि अस्पताल में कोई भी डॉक्टर मौजूद न होने से महिला को उचित इलाज नहीं मिल सका और पट्टी बांधने के बाद मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों ने उसे संगड़ाह अस्पताल रेफर कर दिया।
ग्रामीणों के मुताबिक सीएससी संगड़ाह पहुंचाए जाने के दौरान महिला का काफी खून बह गया जिससे उसकी मृत्यु हो गई। स्वास्थ्य अधिकारी संगड़ाह के अनुसार अस्पताल पहुंचाए जाने तक महिला की मृत्यु हो चुकी थी। हरिपुरधार में कार्यरत डॉ. कृष्णा भटनागर ने बताया कि बीएमओ संगड़ाह का अतिरिक्त कार्यभार होने के चलते वह बुधवार को सीएमओ कार्यालय नाहन में एक बैठक में थे। जगदीश, गोपाल, दलीप और चेतराम आदि ग्रामीणों ने महिला की मौत का कारण स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही ओर हरिपुरधार में डॉक्टर मौजूद न होना बताया।
डीएसपी संगड़ाह शक्ति सिंह ने बताया कि संगड़ाह अस्पताल में महिला का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा जा चुका है।
.................