फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   accident

एनएच-707 पर सेब से भरा ट्रक पलटा, यातायात प्रभावित

Wed, 23 Sep 2020 07:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 07:48 PM IST
विज्ञापन
accident
पहाड़ी से टकराकर हाईवे पर पलटा सेब से लदा ट्रक
विज्ञापन

ब्रेक फेल होने के बाद हुआ हादसा, एनएच-707 पर लगा जाम
संवाद न्यूज एजेंसी
रोनहाट (सिरमौर)। राष्ट्रीय राजमार्ग 707 पर सेब से भरा एक ट्रक पलट जाने से यातायात बाधित हो गया। ट्रक रोहडू से गोरखपुर जा रहा था। यह ट्रक एनएच 707 पर मीनम से समीप अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। गनीमत यह रही कि चालक व परिचालक को कोई हानि नहीं हुई। हालांकि बीच सड़क पर ट्रक के पलट जाने से यहां यातायात पूरी तरह से प्रभावित हो गया। जिस कारण रोहाना से मीनस तक दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। जिस कारण प्रशासन ने वाहनों को सैंज खड्ड-रोनहाट-जामली मार्ग से निकाला। चालक ने बताया कि ट्रक की ब्रेक फेल हो गई थी जिस वह से उसे ट्रक को पहाड़ी से टकराना पड़ा। पहाड़ी से टकराने के बाद ट्रक सड़क पर पलट गया। कुपवीं पुलिस थाना प्रभारी परमजीत सैनी ने बताया कि ट्रक से सेब की पेटियां उतारकर उसे मजदूरों के माध्यम से खाली करवाकर मार्ग को बहाल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed