{"_id":"613f8f5c8ebc3ee5300273cf","slug":"accident-in-sirmaur-nahan-news-sml3837402108","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार स्कूटी ने बाइक को मारी टक्कर, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार स्कूटी ने बाइक को मारी टक्कर, दो घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालाअंब (सिरमौर)। पुलिस थाना कालाअंब में एक तेज रफ्तार स्कूटी चालक ने मोटर साइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों वाहन चालकों को चोटें आई हैं। पुलिस ने स्कूटी चालक के खिलाफ कालाअंब थाना में लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक विनीत कुमार निवासी गांव कालाअंब, तहसील नाहन ने पुलिस थाना कालाअंब में शिकायत दर्ज करवाई कि बीते रविवार को वह नाहन से अपने मोटर साइकिल पर अपने घर कालाअंब जा रहा था। रात्रि करीब साढ़े दस बजे पीडी लाइट कंपनी मोगीनंद के पास कालाअंब की ओर से तेज रफ्तारी में आई स्कूटी के चालक ने गलत दिशा में आकर टक्कर मार दी।
हादसे में उसे और स्कूटी चालक को भी चोटें आई हैं। शिकायत पर पुलिस ने स्कूटी चालक के खिलाफ थाना कालाअंब में तेज रफ्तारी और लापरवाही से वाहन चलाने पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक ओमापति जमवाल ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
..............