{"_id":"26db8ea14ffd4d489c81e6b12bd8b301","slug":"accident-hindi-news-487","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग महिला की रास्ते में गिरने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुजुर्ग महिला की रास्ते में गिरने से मौत
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिरमाौर
Updated Mon, 01 Feb 2016 06:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र शिलाई के अंतर्गत वार्ड-1 में नाया रोड़ के समीप रविवार रात को एक बुजुर्ग महिला की रास्ते में गिरने से मौत हो गई। महिला को उसके किराएदारों ने 108 के माध्यम से शिलाई अस्पताल पहुंचाया जहां उसने बाद में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी अनुसार बुजुर्ग महिला जानकी देवी (65) का रविवार रात को घर के समीप अचानक पांव फिसल गया, जिस कारण वह गिरकर घायल हो गई।
महिला के किराएदारों ने उसे गिरता देख 108 एंबुलेंस के माध्यम से उसे शिलाई अस्पताल पहुंचाया जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद महिला की मौत हो गई। शिलाई खंड चिकित्सा अधिकारी केके शर्मा ने पुष्टि करते हुए बताया कि महिला के सिर में दो जगह पर गहरी चोटें आई थीं जिस कारण उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
-----