फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   abvp strike for their demands in saranha college

सराहां कॉलेज की समस्याओं को लेकर एबीवीपी ने की नारेबाजी

Thu, 25 Aug 2022 12:00 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
abvp strike for their demands in saranha college
सराहां में कॉलेज की समस्याओं को लेकर नारेबाजी करते एबीवीपी कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : NAHAN
सराहां (सिरमौर)। सराहां कॉलेज में रिक्त पदों और अन्य समस्याओं को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की सराहां इकाई ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने महाविद्यालय में शारीरिक शिक्षा विषय को सृजित करने, अंग्रेजी विषय का प्रवक्ता होने, कॉलेज में मैदान न होने और एनसीसी की मांग पूरी न होने पर यह प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

छात्र संगठन के सदस्यों ने चेतावनी दी कि यदि दस दिन के भीतर मांगों को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। एबीवीपी के जिला संयोजक आकाश ठाकुर ने कहा कि संगठन कई बार कॉलेज की समस्याओं को गंभीरता से उठा चुका है लेकिन न ही सरकार इस ओर ध्यान दे रही है और न ही प्रशासन।
विज्ञापन

इस मौके पर नाहन इकाई उपाध्यक्ष निशांत कुमार व सराहां इकाई के अध्यक्ष आकाश शर्मा और आर्यन जिंदल समेत दर्जन भर छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed