{"_id":"57c9a9964f1c1b660b2cbccc","slug":"abvp-strike-against-russa-in-nahan","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाहन में एबीवीपी का रूसा के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाहन में एबीवीपी का रूसा के खिलाफ प्रदर्शन
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
Updated Fri, 02 Sep 2016 10:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। पीजी कॉलेज की नाहन इकाई ने शुक्रवार को प्रदेश सरकार व विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। विवि प्रशासन की कार्यप्रणाली से खिन्न एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कॉलेज परिसर से रैली निकाली। इसके बाद विभिन्न हिस्सों से होती हुई रैली ने डीसी सिरमौर कार्यालय पहुंची। यहां पर छात्र कार्यकर्ताओं ने कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने रूसा की खामियों को गिनवाया। साथ ही रूसा सिस्टम को खत्म करने की मांग उठाई।
एबीवीपी के मीडिया प्रभारी मोक्ष शर्मा ने बताया कि रूसा सिस्टम की खामियों व विवि प्रशासन की उदासीन कार्यप्रणाली के कारण प्रथम सेमेस्टर में 90 फीसदी छात्र फेल हो गए हैं। मात्र 10 फीसदी छात्र ही प्रथम सेमेस्टर में पास हो पाए। उन्होंने कहा कि जमा दो में 90 फीसदी से अधिक अंक हासिल करने वाले छात्र भी रूसा सिस्टम की वजह से फेल हुए हैं। उन्होंने कहा कि रूसा के खिलाफ एबीवीपी का क्रमिक अनशन जारी है। यह अनशन तब तक चलेगा, जब तक रूसा प्रणाली में सुधार नहीं होगा। इस दौरान डीसी सिरमौर की मार्फत विवि प्रशासन व सरकार को ज्ञापन भेजा गया। इस मौके पर एबीवीपी की नाहन इकाई के अध्यक्ष पारस ठाकुर, उपाध्यक्ष तनुज शर्मा, पूर्व इकाई अध्यक्ष विनय छिंटा व पूर्व कार्यकर्ता ओपी कन्याल आदि दर्जनों छात्र कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन
---
बॉक्स--
सराहां में भी गरजी भगवा बिग्रेड
सराहां (सिरमौर)। राजकीय महाविद्यालय सराहां की एबीवीपी इकाई ने भी प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा घोषित परीक्षा परिणाम को गलत ठहराते हुए कक्षाओं का बहिष्कार किया। एबीवीपी के आंदोलन के चलते कक्षाएं नहीं लगी। एबीवीपी के कार्यकर्ता सुनील गौतम, अमित, राहुल, अनूप, सुशील, रितिक, विपुल, मोहित, नीरज, धीरज, आशुतोश, शुभम, सूरज, अंकित, अर्पना, दारूनी, किरण, पारुल, मनीषा आदि ने चेतावनी दी कि यदि परीक्षा परिणाम में कोई सुधार नहीं किया गया तो एबीवीपी बड़ा आंदोलन छेड़ देगी।
विज्ञापन
--------------------