फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   abvp pradarshan in ponta college

Sirmour News: पांवटा साहिब कॉलेज परिसर में 11 सूत्री मांगों को लेकर मूक प्रदर्शन

Mon, 24 Nov 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Nov 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
abvp pradarshan in ponta college
पांवटा साहिब कॉलेज परिसर में एबीवीपी कार्यकर्ता का मूक प्रदर्शन: संवाद
राष्ट्रीय शिक्षा नीति को पूर्ण रूप से लागू करें प्रदेश सरकार : मनीष समटा
विज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पांवटा साहिब इकाई का शांतिपूर्वक प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पांवटा इकाई ने महाविद्यालय परिसर में 11 सूत्री मांगों को लेकर मूक प्रदर्शन किया। विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने मुंह पर काली पट्टी बांध कर शांतिपूर्वक तरीके से प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद वक्ताओं ने कहा कि मांगों पर कार्रवाई नहीं की गई है तो परिषद पूरे प्रदेश में बड़े स्तर पर आंदोलन करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

एबीवीपी इकाई अध्यक्ष मनीष समटा ने कहा कि प्रदेश सरकार निरंतर छात्रहितों एवं शिक्षा संबंधी गंभीर मुद्दों पर संवेदनहीन है। पांवटा इकाई ने शांतिपूर्ण और अनुशासित तरीके से सोमवार को मूक प्रदर्शन आयोजित किया है। यह प्रदर्शन सरकार तक छात्रों की वास्तविक समस्याएं पहुंचाने और सकारात्मक समाधान की दिशा में ध्यान आकर्षित करने का सशक्त प्रयास है। यदि जल्द मांगों पर कार्रवाई नहीं की गई है तो परिषद पूरे प्रदेश में बड़े स्तर पर आंदोलन करेगा।
विज्ञापन

इकाई मंत्री अनिकेत भंडारी ने कहा कि व्यवस्था परिवर्तन का नारा देने वाली वर्तमान सरकार शिक्षा व्यवस्था व प्रदेश के पतन की राह पर कार्य कर रही है।
प्रांत सह मंत्री अभी ठाकुर व आरकेएम प्रांत संयोजिका शिवानी चौहान ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पांवटा इकाई ने 11 सूत्री प्रदेश स्तरीय मांगों में सीएससी चुनाव करवाने, सरदार पटेल विश्वविद्यालय का दायरा बढ़ाने, कृषि विश्वविद्यालय की 112 हेक्टेयर भूमि को प्रदेश सरकार की ओर से हस्तारित कर हड़पना बंद करे, कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर, तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर और नौनी विश्वविद्यालय में स्थायी कुलपतियों की नियुक्ति जल्द की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश धर्मशाला परिसर के भवन निर्माण को शुरू करवाने को प्रदेश सरकार तुरंत पर्यावरण एवं वन मंत्रालय में लंबित 30 करोड़ रुपये शीघ्र जमा करवाए। प्रदेश सरकार शीघ्र राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को पूर्णरूप से लागू करे, प्रदेश विश्वविद्यालय क्षेत्रीय केंद्र के आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करें। विवि एचपीयू-एसपीटू में मूल्यांकन प्रक्रिया सुदृढ़ करें, प्रदेश के 100 स्कूलों को परिवर्तित करने का निर्णय वापस लिया जाए। 10.5 लाख नौकरियों के झूठे दावे बंद कर स्थायी रोजगार प्रदान करें।

इस दौरान प्रांत सह मंत्री अभी ठाकुर, स्थानीय इकाई अध्यक्ष मनीष समटा, आरकेएम प्रांत संयोजिका शिवानी चौहान, आशीष शर्मा, प्रियांशु शर्मा, भारत ठाकुर और शिवम भाटिया समेत एबीवीपी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed