Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   abvp pradarshan in nahan

Sirmour News: एबीवीपी ने रोष रैली निकालकर हत्यारे के लिए मांगी फांसी

Tue, 14 Apr 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
abvp pradarshan in nahan
नाहन के बड़ा चौक में प्रदर्शन करते एबीवीपी कार्यकर्ता। संवाद
सचित्र--
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। मंडी जिला के सरकाघाट में कॉलेज छात्रा की जघन्य हत्या के विरोध में समूचे प्रदेश के साथ-साथ सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में भी भारी उबाल देखने को मिला। मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की नाहन इकाई ने इस दिल दहला देने वाली घटना के विरोध में शहर के प्रमुख बड़ा चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया और श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया।

जिला संयोजक वंश भंडारी के नेतृत्व में जुटे दर्जनों कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए। प्रदर्शनकारियों ने साफ तौर पर कहा कि देवभूमि हिमाचल में बेटियां अब सुरक्षित नहीं हैं। छात्रा की निर्मम हत्या ने प्रदेश की कानून व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। वक्ताओं ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि राज्य में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है और पुलिस प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। श्रद्धांजलि समारोह के बाद छात्रों ने शहर के बाजार में रोष रैली भी निकाली और हत्यारे को फांसी की सजा देने की मांग के नारे लगाए।
विज्ञापन


शीतल सूर्यवंशी, शिवानी चौहान, प्रदेश सह मंत्री अवि ठाकुर ने अनुबंध नीति पर विरोध जताया। उन्होंने कहा कि यह नीति युवाओं और शिक्षकों के भविष्य के साथ अन्याय है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार इसे वापस नहीं लेती है तो विद्यार्थी परिषद पूरे प्रदेश में व्यापक आंदोलन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनीष बिरसान्टा, जिला संयोजक वंश भंडारी, लकी, स्वप्निल, अनिकेत, श्वेता, मीनाक्षी, साहिल, आदित्य, रुद्र सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

---संवाद

नाहन के बड़ा चौक में प्रदर्शन करते एबीवीपी कार्यकर्ता। संवाद

नाहन के बड़ा चौक में प्रदर्शन करते एबीवीपी कार्यकर्ता। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed