{"_id":"687e37505e68143184013465","slug":"abvp-pradarshan-in-nahan-nahan-news-c-177-1-ssml1028-155326-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: जॉब ट्रेनी पॉलिसी पर बवाल, नाहन में फूंका मुख्यमंत्री का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: जॉब ट्रेनी पॉलिसी पर बवाल, नाहन में फूंका मुख्यमंत्री का पुतला
विज्ञापन
नाहन में सीएम का पुतला जलाते एबीवीपी कार्यकर्ता। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सचित्र--
जॉब ट्रेनी पॉलिसी पर बवाल, नाहन में फूंका मुख्यमंत्री का पुतला
एबीवीपी ने किया प्रदर्शन, प्रदेश सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
रोजगार के नाम पर युवाओं के साथ भद्दा मजाक करने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सिरमौर ने प्रदेश सरकार की जॉब ट्रेनी पॉलिसी.., के खिलाफ नाहन में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। छात्र संगठन से जुड़े युवाओं ने शहर में आक्रोश रैली भी निकाली और उपायुक्त कार्यालय के बाहर पहुंचकर धरना प्रदर्शन करके प्रदेश सरकार को खूब खरी खोटी सुनाई। इससे पूर्व पुस्तकालय के समीप मुख्यमंत्री का पुतला भी फूंका।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राज्य सह मंत्री मनीष बिलसांटा ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से लागू की जा रही इस पॉलिसी के मुताबिक युवाओं को परीक्षा पास करने के बावजूद 2 वर्ष तक ट्रेनी के तौर पर कार्य करना पड़ेगा और उसके बाद फिर से परीक्षा पास करनी होगी। उसके बाद ही उन्हें नियमित किया जाएगा जो युवाओं के साथ धोखा है।
जिला संयोजक वंश भंडारी ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं की मेहनत और आकांक्षाओं को कुचलने पर आमादा है। उन्होंने कहा कि परिषद इस अन्याय के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करेगी और यदि आवश्यकता पड़ी तो भूख हड़ताल और राज्यव्यापी आंदोलन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
धरना प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने जिला उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजा। इसके माध्यम से इस नीति को तुरंत रद्द करने और सभी रिक्त पदों पर पारदर्शी एवं स्थायी भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से युवाओं को रोजगार देने की मांग की गई। ऐसा न करने पर प्रदेश में जनांदोलन करने खड़ा करने की भी बात कही।
-- -- संवाद