फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   abvp closed nh-907 for their demand in nahan sirmaur

एबीवीपी ने नेशनल हाईवे-907 ए पर किया चक्का जाम

Wed, 31 Aug 2022 12:06 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
abvp closed nh-907 for their demand  in nahan sirmaur
बस चलाने की मांग को लेकर एनएच पर जाम खुलवाने का प्रयास करते पुलिस कर्मी। संवाद - फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मंगलवार को स्नात्कोत्तर महाविद्यालय के पास नाहन-कुमारहट्टी एनएच=907 ए करीब आधा घंटे बंद रखा। कॉलेज के लिए बस चलाने की मांग को लेकर एबीवीपी की प्रदेश कार्यकारिणी सहित नाहन कॉलेज के पदाधिकारी और सदस्यों ने दोपहर बाद चक्का जाम कर दिया।
विज्ञापन

इस दौरान केवल एंबुलेंस सेवाओं को ही जाने दिया गया। इसके चलते मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। इनमें सरकारी और निजी बसों के अलावा सैकड़ों वाहन फंसे रहे।
विज्ञापन

एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने इस दौरान स्थानीय प्रशासन और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। डीएसपी मुख्यालय और एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर आश्वासन के बाद जाम खुलवाया। गौरतलब है कि एबीवीपी लंबे समय से नाहन शहर से कॉलेज के लिए निगम की बस सेवा चलाने की मांग कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए 25 अगस्त को प्रशासन को ज्ञापन भी भेजा गया। इसके अलावा एक दिन की सांकेतिक भूख हड़ताल भी की गई, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके चलते मंगलवार को एबीवीपी ने एनएच जाम करके अपना विरोध जताया।
एबीवीपी के इकाई मंत्री पारस ठाकुर ने बताया कि यदि जल्द से जल्द मांगों को पूरा नहीं किया गया तो विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेगी। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंचे एसडीएम और डीएसपी के आश्वासन के बाद जाम खोला गया। उन्होंने बताया कि यदि दो दिन के भीतर बसें नहीं चलाई गई तो परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधन कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
इस मौके पर जिला संयोजक आकाश ठाकुर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य साक्षी कल्याण, सोलन विभाग संयोजक मनीष बीरसांटा, इकाई अध्यक्ष शुभम राणा, राज, सुमन, हर्षित तोमर, पंकज, वंशराज आदि मौजूद रहे।

डीएसपी मुख्यालय मीनाक्षी शाह ने बताया कि दोपहर बाद एबीवीपी की ओर नेशनल हाईवे पर कॉलेज के पास प्रदर्शन सूचना मिली। मौके पर पहुंचकर विद्यार्थियों से बात की गई और एनएच पर वाहनों की आवाजाही को सुचारु किया गया। उन्होंने बताया कि एनएच जाम करने बारे कोई शिकायत नहीं है, लिहाजी कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।

नाहन कॉलेज के पास एनएच पर जाम लगाने पर एबीवीपी कार्यकर्ताओं से बात करतीं डीएसपी मुख्यालय मीनाक्?

नाहन कॉलेज के पास एनएच पर जाम लगाने पर एबीवीपी कार्यकर्ताओं से बात करतीं डीएसपी मुख्यालय मीनाक्?- फोटो : NAHAN

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed