नाहन (सिरमौर)। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की एनसीसी इकाई ने राष्ट्रीय रिपब्लिक डे कैंप में भाग लेने वाली कैडेट आंचल का स्वागत किया। आंचल कॉलेज की द्वितीय वर्ष की छात्रा है। इकाई एएनओ लेफ्टिनेंट पंकज के नेतृत्व में कैडेट्स ने मुख्य द्वार पर आंचल का तिलक लगाकर स्वागत किया।
प्रधानाचार्य डॉ. प्रेमराज भारद्वाज ने आंचल को पुष्पगुच्छ देकर बधाई देते हुए कहा कि यह कॉलेज के लिए गौरवमयी पल है। उन्होंने कहा कि कैडेट आंचल उन 23 कैडेटों में शामिल हैं, जिसने हिमाचल से आरडी कैंप के लिए चयनित होकर राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल, हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ का प्रतिनिधित्व किया। इस अवसर पर उप-प्रधानाचार्य डॉ. उत्तमा पांडेय, डाॅ. भारती, एनसीसी कैडेट्स और कॉलेज स्टाफ मौजूद रहा। -संवाद