{"_id":"134-56818","slug":"Sirmour-56818-134","type":"story","status":"publish","title_hn":"ददाहू में 160 उपभोक्ताओं के कटेंगे पेयजल कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ददाहू में 160 उपभोक्ताओं के कटेंगे पेयजल कनेक्शन
Sirmour
Updated Sun, 05 Oct 2014 05:34 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
ददाहू (सिरमौर)। सरकारी योजनाओं से पेयजल सप्लाई हासिल करने के बाद भी आईपीएच को बिलों का भुगतान नहीं करने वाले उपभोक्ताओं पर कार्रवाई का डंडा चल सकता है। ददाहू में तकरीबन 20 फीसदी उपभोक्ताओं पर विभाग की ओर से 74 हजार की देनदारी बाकी है। विभाग ने मन मनाया है कि अब ऐसे उपभोक्ताओं के कनेक्शन क्यों न काटे जाएं?
सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग के ददाहू अनुभाग में करीब 900 उपभोक्ताओं को पेयजल कनेक्शन जारी किए गए हैं। इनमें से 160 के करीब उपभोक्ताओं ने पानी के बिल जमा नहीं करवाए हैं। ऐसे में विभाग को लाखों रुपयों का चूना लग रहा है। साथ ही राज्य सरकार के राजस्व को भी नुकसान पहुंच रहा है।
विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने अपने कनिष्ठ अधिकारियों को बाकायदा निर्देश जारी कर दिए हैं कि वह ऐसे उपभोक्ताओं को डिफाल्टर बनाकर उनके कनेक्शन काटने शुरू करे।
विज्ञापन
उधर आईपीएच के सहायक अभियंता अरशद रहमान ने बताया कि उच्च अधिकारियों से कार्रवाई किए जाने के निर्देश मिले हैं। 160 उपभोक्ताओं पर 74 हजार की देनदारी बाकी है। यह रकम वसूल न होने की सूरत में विभाग कनेक्शन काटने की कार्रवाई को अंतिम रूप दे रहा है।