फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   गिरिपार क्षेत्र में टमाटर की फसल में फैला सूक्ष्मदर्शी रोग

गिरिपार क्षेत्र में टमाटर की फसल में फैला सूक्ष्मदर्शी रोग

Sat, 04 May 2013 05:30 AM IST
Sirmour
Sirmour Updated Sat, 04 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
धौलाकुआं (सिरमौर)। गिरिपार क्षेत्र में टमाटर के खेतों में सूक्ष्मदर्शी रोग के फैलने से किसानों को भारी नुकसान की आशंका पैदा हो चुकी है। धौलाकुआं कृषि विशेषज्ञों ने रोग की रोकथाम के लिए किसानों को दवाई का तुरंत प्रयोग करने की सलाह दी है।
विज्ञापन

गिरिपार क्षेत्र के कोटा पाब क्षेत्र में टमाटर की फसल अचानक मुरझाने लगी है। किसानों ने बताया कि टमाटर के पौधों में अभी फूल आने ही शुरू हुए थे कि अचानक पौधों के पत्ते मुरझाने लगे। इसके बाद एक दो दिन में पौधा पूरी तरह से सूख जाता है। यहां के किसान रमेश चंद, गीता राम, अमर सिंह ने बताया कि उन्होंने अपने पौधों को जब धौलाकुआं की प्रयोगशाला में चैक करवाया तो रोग का पता लगते ही वैज्ञानिक व किसानों के होश उड़ गए।
विज्ञापन

वैज्ञानिक प्रभारी डा. एके जोशी व डा. भूपेश गुप्ता ने पौधों के सैंपल प्रयोगशाला में चैक करने पर बताया कि सूक्ष्मदर्शी रोग बेहद खतरनाक रोग है। ऊपरी इलाकों में जिन किसानों ने टमाटर की फसल तैयार की है वह तुरंत अपने खेतों में पौधों की जांच करे। साथ ही टमाटर की पनीरी तैयार करते समय ही इसके उपचार को 5 ग्राम फ्यूराडीन थ्रीजी प्रति वर्ग मीटर का छिड़काव करे। जब रोग की संभावना का पता चले तो इसका उपचार शीघ्र शुरू करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूक्ष्मदर्शी रोग से पौधों की जड़ों में गांठें बन जाती है। यह रोग पहले किसी एक पौधे में देखा जा सकता है। धीरे-धीरे यह आग की तरह पूरे खेत में फैल जाता है। विशेषज्ञों का कहना है कि रोग मुक्त पौधों की जांच कर शीघ्र की दवाई का प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed