फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   रेणुका मेला कुश्ती में सोनीपत का प्रदीप विजेता

रेणुका मेला कुश्ती में सोनीपत का प्रदीप विजेता

Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
Sirmour
Sirmour Updated Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
ददाहू (सिरमौर)। अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेले में विशेष आकर्षण व मेलार्थियों के मनोरंजन का मुख्य साधन कुश्ती प्रतियोगिता में सोनीपत के प्रदीप पहलवान ने दिल्ली के प्रदीप पहलवान को रोचक मुकाबलों के साथ कड़ी पटखनी दी। इस जोड़ी ने काफी लंबे समय तक अपने दांवपेच के जरिए एक दूसरे को पटखनी देने का प्रयास किया। लेकिन अंत में सोनीपत के प्रदीप पहलवान अपने प्रतिद्वंदी दिल्ली के प्रदीप पहलवान को पराजित करने में सफल रहे। कुश्ती प्रतियोगिता के दौरान 53 जोड़ियों ने अपने जोहर दिखाए। लेकिन फाइनल मुकाबला दिल्ली व सोनीपत के प्रदीप पहलवान के बीच रहा। इस अवसर पर कुश्ती को देखने के लिए पूरा रेणूका मंच दर्शकों से खचाखच भरा हुआ था। इसके चलते सोनीपत के प्रदीप पहलवान ने माली पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

उपायुक्त सिरमौर पदम सिंह चौहान ने विजेता पहलवान को एक ट्राफी व 6101 रुपए का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। जबकि उप विजेता को 5100 रुपए की नकद राशि व ट्राफी प्रदान की गई। प्रतियोगिता के दौरान रेफरी की भूमिका कश्मीर सिंह व एलाउंसर की भूमिका सिरमौर पुलिस के एएसआई एवं पहलवान नरदेव शर्मा ने निभाई। इस अवसर पर एचपी सिरमौर रामेश्वर ठाकुर, एसडीएम संगडाह दलीप सिंह नेगी, तहसीलदार पीएसरांटा, ददाहू के नायब तहसीलदार दूनीचंद के अतिरिक्त अन्य अधिकारी व गणमान्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed