फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   छह दिन ड्यूटी के बाद करेंगे अवकाश

छह दिन ड्यूटी के बाद करेंगे अवकाश

Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
Sirmour
Sirmour Updated Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
छह दिन ड्यूटी के बाद करेंगे अवकाश
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। हिमाचल परिवहन संयुक्त समन्वय समिति नाहन क्षेत्र की बैठक कर्मशाला के मुख्यद्वार पर आयोजित की गई। बैठक में रतन लाल प्रधान और अध्यक्ष गुलशन अरोड़ा मुख्य रूप से शामिल थे। इसके अलावा समन्वय समिति के महासचिव कन्हैया लाल कौशल भी बैठक में शामिल थे। कर्मचारियों ने इस दौरान निगम और सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। कर्मचारियों ने मांग की कि कर्मचारी अब लगातार छह दिन ड्यूटी देने के बाद साप्ताहिक अवकाश करेंगे। कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि सोमवार को लगभग 80 फीसदी कर्मचारी साप्ताहिक अवकाश पर होंगे। समन्वय समिति के अध्यक्ष गुलशन अरोड़ा ने इस दौरान कर्मचारियों की ओर से कहा कि यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए परिवहन चालक परिचालक कर्मचारी संघ को खेद रहेगा।

बाक्स...
सोमवार को चरमराएगी व्यवस्था
नाहन (सिरमौर)। जिला में अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका मेला चरम पर है। ऐसे में परिवहन कर्मियों की हड़ताल जिला प्रशासन और सरकार की प्रतिष्ठा का प्रश्न बन चुकी है। रेणुका मेले में हर दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु, पड़ोसी राज्यों और जिला भर के लोग पहुंच रहे हैं। परिवहन कर्मियों की हड़ताल से इतनी भारी तादाद में लोगों को घरों से लेकर मेला स्थल तक पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। परिवहन कर्मियों ने साफ तौर पर कहा है कि सोमवार को जिला के 80 फीसदी से अधिक कर्मचारी साप्ताहिक अवकाश पर रहेंगे। बुधवार को ही जिला के 16 रूट वर्क टू रूल के तहत बुरी तरह से प्रभावित थे। इनमें वीरवार के दिन भी कोई फर्क नहीं दिखाई दिया। वीरवार को भी जिला के 16 से अधिक रूटों पर परिवहन कर्मचारियों की हड़ताल के कारण दर्जनों यात्री अपने-अपने गंतव्यों तक पहुंचने से महरूम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed