{"_id":"134-32411","slug":"Sirmour-32411-134","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्व. हेमंत शर्मा को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्व. हेमंत शर्मा को दी श्रद्धांजलि
Sirmour
Updated Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
स्व. हेमंत शर्मा को दी श्रद्धांजलि
पांवटा साहिब (सिरमौर)। प्रदेश एनएसयूआई के पूर्व पदाधिकारी स्व. हेमंत शर्मा को परिजनों और दोस्तों ने श्रद्धांजली दी। इस दौरान संगठन के कार्यकर्ताओं ने हेमंत के सपनों को पूरा करने का शपथ ली। उनके कार्यों को याद करते हुए एनएसयूआई के कर्मठ दिवंगत युवा नेता को याद किया गया।
स्व. हेमंत शर्मा के पिता चंदन शर्मा और माता कुंती शर्मा ने कहा कि छोटे से जीवन में बेटे ने पांवटा, शिमला से दिल्ली तक अलग पहचान बनाई। राहुल गांधी से काफी नजदीकियां बन गई थी। 4 वर्ष पूर्व श्री रेणुकाजी के समीप दनोई पुल के पास सड़क हादसे में आकस्मिक मौत हो गई थी। इसके बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव राहुल गांधी ने फोन कर परिजनों को सांत्वना दी थी।
स्व. हेमंत के नजदीकी दोस्तों दीपक दुबे, सतीश पांडे, विजय प्रकाश, आशू वालिया, आशीष, गुरजीत और चंदर ने बताया कि संगठन के लिए बेहतर कार्य पर कई बार पुरस्कृत किया। व्यवहार कुशल व सबको साथ लेकर चलने की उनकी खूबी रही। अपने कार्य के दम पर संगठन में आगे बढ़ते ही चले गए। जिले से राष्ट्रीय स्तर पर चमकने के दौरान अल्प आयु में चल बसे। जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष रणवीर सिंह, पांवटा कालेज कैंपस अध्यक्ष आशा पुंडीर, ललिता पुंडीर, रीना, कविता, रेखा, राजेश, अजय नेगी, ऋषभ, कपिल शर्मा, विनय और पूनम समेत एनएसयूआई सदस्यों ने स्व. हेमंत शर्मा को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।