फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   मुख्यमंत्री ने ली कार्यकर्ताओं से लिया फीडबैक

मुख्यमंत्री ने ली कार्यकर्ताओं से लिया फीडबैक

Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
Sirmour
Sirmour Updated Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन


पांवटा साहिब (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने कहा है कि कार्यकर्ताओं के जोश से प्रदेश में बेहतर परिणाम की पूरी उम्मीदें है। सिरमौर का ध्यान रखा, अब देखते है लोगों ने चुनाव में कितना ध्यान रखा। मुख्यमंत्री बुधवार शाम को पांवटा विश्राम गृह में कार्यकर्ताओं से मिल रहे थे। वीरवार को मुख्यमंत्री उत्तराखंड रवाना होंगे।
मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि इस बार सिरमौर से अच्छी उम्मीदें है। नेताओं व कार्यकर्ताओं का जनता से बेहतर व्यवहार रहा है। सरकार ने पुराने सभी वायदों को पूरा किया गया है। जिले में 6ठी आईआरबी बटालियन समेत बहुत से अतिरिक्त विकास कार्य करवाए है। मुख्यमंत्री ने जिले में भाजपा के स्थिति कार्यकर्ताओं से पूछी। जिला भाजपा कोषाध्यक्ष आशा तोमर ने दावा किया कि शिलाई में इस बार भाजपा सीट जीतेगी। विकास करवाने पर पहली बार लोगों ने विकास के नाम मिशन रिपीट व शिलाई में बदलाव को मतदान किया है। वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता शिव सिंह असवाल ने कहा कि जिला सिरमौर में भाजपा सभी सीटों को जीतेगी।
विज्ञापन

डा. प्रेम गुप्ता ने साफ शब्दों में कहा कि पांवटा से कुछ लोगों ने भीतरघात किया है। चुनाव परिणाम के बाद इस पर मंथन होना चाहिए। इस मौके पर भाजपा प्रदेश महामंत्री डा. राजीव बिंदल, सीपीएस सुखराम चौधरी, जिला भाजपा अध्यक्ष बलदेव तोमर, पूनम गुप्ता, पूरन ठाकुर, बलजीत नागरा, एसएस असवाल, आशा तोमर, शिक्षा देवी व जोगेंद्र सिंह समेत भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed