{"_id":"134-32337","slug":"Sirmour-32337-134","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलन-मीनस मार्ग घंटों रहा बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन-मीनस मार्ग घंटों रहा बंद
Sirmour
Updated Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन-मीनस मार्ग घंटों रहा बंद
रोनहाट (सिरमौर)। सोलन-मीनस मार्ग मंगलवार को पाब खड्ड के समीप भारी चट्टान गिरने से कई घंटों तक बंद रहा। सुबह 8 बजे से बंद मार्ग दोहपर तक नहीं खुल पाया था। इस कारण मार्ग में फंसे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मंगलवार सुबह 8 बजे के करीब भारी चट्टान गिरने से सोलन मीनस मार्ग बंद हो गया था। जिस कारण मार्ग में नेरवा-बद्दी व शिलाई-शिवपुर सहित दो निजी बसे व एचआरटीसी की नाहन-शिलाई बस की सवारियों को घंटो तक मार्ग खुलने का इंतजार करना पड़ा। इस दौरान निजी व निगम की बसों के साथ-साथ दर्जनों छोटे वाहन भी मार्ग में फंसे हुए थे।
यात्री डीआर चौहान, मदन, सुनील, दौलत राम, जगत सिंह, बलबीर, ज्ञान सिंह, तुलसी राम, रती राम आदि ने बताया कि वह नेरवा-बद्दी बस से बद्दी के लिए जा रहे थे, लेकिन पाब खड्ड के समीप अचानक चट्टान गिरने से वे घंटों तक मार्ग में फंसे रहे। उन्होंने बताया कि भारी मलबा गिरने से मार्ग पूरी तरह से बंद था। सभी छोटे से बड़े वाहन मार्ग में फंसे थे। विभाग की और से जेसीबी मशीन मौके पर पहुंच चुकी थी।
उधर इस संबंध में लोनिवि उपमंडल पनोग के कनिष्ठ अभियंता कश्मीर सिंह चंदेल ने बताया कि उन्हें चट्टान गिरने की सूचना मिली है। उन्होंने जेसीबी को मौके पर भेज दिया है। जल्द की मार्ग को खोल कर यातायात को बहाल कर दिया जाएगा।