फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   टनल लीक होने से दो पंचायतों को खतरा

टनल लीक होने से दो पंचायतों को खतरा

Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
Sirmour
Sirmour Updated Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
गैहरा (चंबा)। एक पावर प्रोजेक्ट की टनल से पानी लीक हो रहा है। इससे साथ लगती खुंदेल, बलोठ पंचायतों को खतरा हो गया है। जानकारी के मुताबिक टनल से भारी मात्रा में पानी का रिसाव हो रहा है। यह पानी दुनाली-बेलज सड़क पर आ रहा है। सड़क पर पानी बहने से मार्ग अवरुद्ध हो गया है। इससे यात्रियों को बस से उतर कर सड़क को पार करना पड़ रहा है। इससे खुंदेल तथा बलोठ पंचायत आठ हजार की आबादी के लिए मुश्किलें हो रही हैं।
विज्ञापन

बलोठ पंचायत के पूर्व प्रधान देव राज, उपप्रधान केवल, दिलीप कुमार, प्रहलाद, लाल चंद, लतीफ मोहम्मद, हेमराज, यूसुफ, प्यार चंद, कल्याण सिंह और सेली राम ने बताया कि इस टनल को शीघ्र ठीक किया जाए। उन्होंने कहा कि जल्द परियोजना प्रबंधन ने इस टनल से हो रहे पानी के रिसाव को ठीक नहीं किया तो घरों को खतरा हो सकता है। पानी अब सीधा दुनाली-बलोट सड़क पर आ रहा है। इस कारण वाहनों को चलाने में परेशानी हो रही है। ग्रामीण पहले भी उन्हें दूसरे जगह शिफ्ट करने की प्रशासन से गुहार लगा चुके हैं। वहीं एडीएम आरएस राणा ने बताया है कि पहले भी टनल का मौका किया गया है। समस्या उनके ध्यान में है, जल्द ही समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed