फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   सरकार के खिलाफ भड़के परिवहन कर्मी

सरकार के खिलाफ भड़के परिवहन कर्मी

Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
Sirmour
Sirmour Updated Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। परिवहन निगम कर्मचारी संघ ने एक बार फिर सरकार तथा निगम प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इस दौरान सरकार तथा निगम के खिलाफ कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी की। नाहन में वीरवार को निगम कर्मचारियों ने गेट मीटिंग का आयोजन किया। इस दौरान संघ के कई वरिष्ठ कर्मचारी नेता भी मौजूद थे। बैठक की अध्यक्षता राज्य समन्वय समिति के पदाधिकारी कमलदास तथा परिचालक संगठन के अध्यक्ष दलगजन ठाकुर ने की।
विज्ञापन

इससे पूर्व सरकार तथा निगम प्रशासन की नीतियाें का विरोध करते हुए कहा गया कि कर्मचारियों की मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है। ऐसी व्यवस्था को कर्मचारी किसी भी रूप में सहन नहीं करेंगे। कर्मचारी इस नीति का विरोध करते हैं। पदाधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि विरोध के दौरान यात्रियों को होने वाली असुविधा का परिवहन कर्मचारियों को बेहद अफसोस रहेगा। बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 20 नवंबर से एक बार फिर कर्मचारी सरकार तथा निगम प्रशासन के खिलाफ अपना आक्रोश जाहिर करेंगे। कर्मचारी नेता ने कहा कि निगम प्रशासन तथा सरकार ने कर्मचारियों को शुरू से ही धोखे में रखा है। इस अवसर पर कर्मचारियों ने निर्णय लिया कि आगामी 20 नवंबर से एक बार फिर सभी कर्मचारी मात्र आठ घंटे की ड्यूटी करेंगे। जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता, वे अपनी ड्यूटी का समय नहीं बढ़ाएंगे। इससे पूर्व बैठक में जिला चालक परिचालक संघ के प्रधान रतन लाल शर्मा, महासचिव कन्हैया लाल कौशिल, सचिव कुंदन सिंह, कार्यालय संगठन प्रधान बलबीर सिंह ठाकुर सहित दर्जनों कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed