{"_id":"5cb74187bdec2209dc70e73c","slug":"91555513735-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल की चुनावी रैलियों पर निर्वाचन आयोग लगाए रोक ः भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल की चुनावी रैलियों पर निर्वाचन आयोग लगाए रोक ः भाजपा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाहन (सिरमौर)। भाजपा मंडल नाहन ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। भाजपा पदाधिकारियों ने राहुल गांधी की चुनावी जनसभाओं पर रोक लगाने की मांग की है।
उपायुक्त सिरमौर के माध्यम से मुख्य निर्वाचन अधिकारी को भेजे ज्ञापन में नाहन मंडल अध्यक्ष दीनदयाल वर्मा, नगर परिषद नाहन की अध्यक्ष रेखा तोमर आदि ने कहा है कि राहुल गांधी अपने राजनीतिक फायदे के लिए देश की शीर्ष अदालत व संवैधानिक संस्थाओं के साथ-साथ जनभावनाओं से खिलवाड़ कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शीर्ष अदालत ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर राफेल मामले में अदालत के बयान को तोड़ मरोड़कर देश को गुमराह करने पर 22 अप्रैल तक स्पष्टीकरण मांगा है। इस मामले पर 23 को सुनवाई होनी है। इसके बावजूद राहुल गांधी अपने जनसंपर्क अभियान के दौरान विभिन्न रैलियों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ गाली-गलौज कर रहे हैं। वह अपनी जनसभा में चौकीदार चोर है के नारे भी लगवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जब से राजनीति में आए हैं, तब से झूठे दावों व बातों के जरिये सनसनी फैलाने के प्रयासों में जुटे हैं। लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मांग की है कि राहुल गांधी के खिलाफ उचित कार्रवाई कर उनकी चुनावी जनसभाओं पर तुरंत प्रभाव से रोक लगाई जाए। ताकि, देश में लोकसभा चुनाव निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो सकें। इस मौके पर प्रतिभा कौशिक, प्रदीप विज, संजय, तेजेंद्र थांगरा, राकेश गर्ग, विशाल तोमर, अमित गौतम, अमित अत्री, धीरज गर्ग, अरुण भाटिया और मोहिंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।