{"_id":"5c01695ebdec2241a322fbf8","slug":"91543596382-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क किनारे खड़े ट्रक में भड़की आग, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क किनारे खड़े ट्रक में भड़की आग, लाखों का नुकसान
Updated Fri, 30 Nov 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा-शिलाई एनएच-707 पर तारुवाला के समीप एक कैंटर ट्रक में अचानक आग भड़क गई। आसपास के लोगों ने ट्रक में आग लगने की सूचना ट्रक मालिक, अग्निशमन केंद्र और पुलिस थाने को दी। फायर स्टेशन मालवा से टीम मौके पर पहुंची लेकिन, तब तक ट्रक को आग से काफी क्षति पहुंच चुकी थी। फायर ब्रिगेड टीम ने आग पर काबू पाकर लाखों की क्षति होने से बचा लिया। फिलहाल, आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका है।
जानकारी के मुताबिक तारुवाला-पांवटा एनएच-707 किनारे स्थानीय निवासी गुरनाम सिंह पुत्र लाली राम का कैंटर ट्रक (एचपी-71-1901) रात करीब चार बजे चालक ने पार्क किया था। मालिक के घर के समीप वाहन पार्क कर चालक अपने घर भूपपुर चला गया। सुबह की सैर को निकले लोगों ने ट्रक में आग भड़कती देखी। इसकी सूचना ट्रक मालिक को सुबह सवा सात बजे दी गई। इसके बाद फायर स्टेशन मालवा और पांवटा थाना पुलिस टीम को सूचित किया गया। फायर स्टेशन से टीम ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पा लिया। हालांकि, इससे पहले ट्रक को लाखों की क्षति पहुंच चुकी थी। ट्रक मालिक के मुताबिक ट्रक को करीब 4 से 5 लाख तक की क्षति हुई है। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाकर बॉडी समेत ट्रक के शेष भाग को जलने से बचा लिया। गनीमत यह रही कि
ट्रक के भीतर चालक या क्लीनर कोई भी सोया नहीं था। स्थानीय लोगों को आशंका है कि बिजली लाइन के नीचे ट्रक खड़ा था। ट्रक के टूल बाक्स में तिरपाल और जलने वाले पदार्थ थे। संभवतया स्पार्किंग होने से आग की चिंगारी नीचे की तरफ ट्रक में भड़की है। हालांकि, विशेषज्ञों और पुलिस टीम की जांच में आग लगने के सही कारण का पता चल सकेगा। फायर ऑफिसर प्रेमचंद चौधरी ने पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को सुबह सूचना मिलने पर तुरंत टीम मौके पर पहुंची। ट्रक मालिक को आग से करीब पांच लाख की क्षति हुई है।