{"_id":"5b0182b64f1c1b1a5e8b5d56","slug":"91526825654-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं को घरेलू हिंसा पर किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं को घरेलू हिंसा पर किया जागरूक
Updated Sun, 20 May 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। एकल नारी शक्ति संगठन की दो दिवसीय कार्यशाला रविवार को सनातन धर्म मंदिर नाहन में आयोजित हुई जिसकी अध्यक्षता सूत्र निदेशक सुभाष मेंढापुरकर ने की। इस दौरान 8 ग्राम पंचायतों की 14 महिला सदस्या उपस्थित रहीं। बैठक में एकल महिलाओं के समक्ष पेश आ रही समस्याओं पर चर्चा की गई।
सुभाष मेंढापुरकर ने उन्हें घरेलू हिंसा पर जागरूक किया। साथ ही महिलाओं से आह्वान किया कि वह घरेलू हिंसा को किसी भी सूरत में बर्दाश्त न करें। इस अवसर पर महिलाओं को उन सरकारी योजनाओं की भी जानकारी दी गई जिनसे उन्हें लाभ होना है।
इसके अलावा स्वायत न्याय पंचायत के बारे में भी जागरूक किया गया। बैठक में ऊषा देवी, इंदिरा देवी, सुनीता, परमजीत कौर, तुला, रबिया बेगम, पूजा, रूकमणी, लाभो, जसविंद्र कौर, गंगा, बबली, हेमलता आदि सदस्या उपस्थित रहीं।