{"_id":"5a71d4004f1c1b9f268b7723","slug":"91517409280-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरु रविदास की शिक्षाएं वर्तमान परिप्रेक्ष्य में भी प्रासंगिक : डॉ. बिंदल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरु रविदास की शिक्षाएं वर्तमान परिप्रेक्ष्य में भी प्रासंगिक : डॉ. बिंदल
Updated Wed, 31 Jan 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
संत रविदास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। संत रविदास का प्रकटोत्सव बुधवार को नाहन में धूमधाम से मनाया गया। संत गुरु रविदास समाज कल्याण सभा की ओर से वाल्मीकि नगर के समीप रविदास भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष एवं नाहन के विधायक डॉ. राजीव बिंदल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। डॉ. बिंदल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास एक महान संत थे, उन्होंने लोगों को प्यार, सद्भावना और आध्यात्मिकता का ज्ञान दिया ताकि लोग समाज और राष्ट्र के सच्चे नागरिक बन सकें। इससे पूर्व विस अध्यक्ष के कार्यक्रम में पहुंचने पर सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमर सिंह ने उनका शॉल व टोपी पहना कर स्वागत किया।
कार्यक्रम में सभा के उपाध्यक्ष प्रकाश दत्त भाटिया, जिला परिषद सदस्य मनीष चौहान व नाहन भाजपा मंडल के अध्यक्ष दीन दयाल वर्मा ने भी अपने विचार प्रकट किए। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने तीन लाख रुपये की लागत से निर्मित गुरु रविदास सामुदायिक भवन का लोकार्पण भी किया। उन्होंने सामुदायिक भवन में मूलभूत सुविधाओं के सृजन के लिए एक लाख रुपये देने की भी घोषणा की। कार्यक्रम के दौरान पूर्व नगर परिषद अध्यक्षा शांति देवी, विशाल तोमर, रेखा तोमर, शुभम सैनी आदि गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।
-----