{"_id":"5a2556c64f1c1bc8678bf967","slug":"91512396486-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध पार्किंग की तो चालान के साथ लगेगा क्लैंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध पार्किंग की तो चालान के साथ लगेगा क्लैंप
Updated Mon, 04 Dec 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हितेश शर्मा
नाहन (सिरमौर)।
अवैध पार्किंग को लेकर यातायात पुलिस ने शहर में क्लैंप (शिकंजा) मुहिम शुरू कर दी है। अब वाहन चालक को नो पार्किंग जोन का चालान भरने के साथ-साथ क्लैंप लगे वाहन का घंटों के हिसाब से जुर्माना भरना होगा।
सोमवार को पुलिस ने रानीताल के समीप दो वाहनों में क्लैंप जड़ दिए। साथ ही वाहनों के चालान भी किए गए। हालांकि यातायात पुलिस के पास क्लैंप की कमी जरूर है लेकिन एक गाड़ी से क्लैंप छूटने के बाद अवैध पार्किंग में खड़े दूसरे वाहन के टायर में क्लैंप लगाकर उसी जगह छोड़ा जा रहा है।
पुलिस ने एक वाहन में क्लैंप लगने के 6 घंटे के 100 रुपये जुर्माने के तौर पर फिक्स किए हैं। यदि दूसरे 6 घंटे बाद भी जुर्माने की अदायगी नहीं की जाती है तो फिर से अगले 6 घंटे के 100 रुपये वसूले जाएंगे। वहीं, अवैध पार्किंग का न्यूनतम चालान 300 रुपये किया है।
विज्ञापन
नाहन शहर में यातायात पुलिस के पास 7 क्लैंप हैं। बहरहाल, अवैध पार्किंग को रोकने के लिए पुलिस के पास यह बेहतर विकल्प है। कई वाहन चालक क्लैंप के डर से अवैध पार्किंग में अपना वाहन खड़ा करने से भी कतरा रहे हैं लेकिन कई वाहन चालक ऐसे भी हैं जो यातायात नियमों का उल्लंघन करने से नहीं हिचकिचाते। कई वाहन चालक अपनी गाड़ी को नो पार्किंग जोन में लगाकर इधर-उधर निकल जाते हैं। ऐसे में जाम की स्थिति बनी रहती है।
बाक्स--
शहर में अवैध पार्किंग बड़ी समस्या
नाहन शहर पार्किंग की समस्या से जूझ रहा है। शहर में नगर परिषद के अधीन पांच पेड पार्किंगें चल रही हैं लेकिन इन पार्किंगों में सिर्फ 100 के करीब ही वाहन खड़े हो पाते हैं। इसके अलावा कुछेक लोगों ने निजी पार्किंगें भी बनाई हैं। शहर में दिनोंदिन बढ़ रही वाहनों की रेलमपेल के बीच पार्किंग की समस्या गंभीर हो रही है। आरएलए व आरटीओ कार्यालय में 28 हजार के करीब वाहन पंजीकृत हैं लेकिन इसके मुकाबले पार्किंग स्थल नहीं हैं।
अवैध पार्किंग पर कार्रवाई--
उधर, यातायात प्रभारी दिनेश रमौल ने बताया कि अवैध पार्किंग पर कार्रवाई की जा रही है। ऐसे वाहनों के चालान के साथ पुलिस क्लैंप भी लगा रही है। वाहन चालक को आइडल पार्किंग का भुगतान करने के साथ क्लैंप का भी 6 घंटे के हिसाब से जुर्माना देना होगा।