{"_id":"5a05bb4b4f1c1bc1678ba898","slug":"91510325067-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"1294 विद्यार्थियों ने दी सिरमौर ओलंपियाड परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1294 विद्यार्थियों ने दी सिरमौर ओलंपियाड परीक्षा
Updated Fri, 10 Nov 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। रोटरी क्लब सिरमौर हिल्स नाहन ने शुक्रवार को नाहन में स्कूली बच्चों की प्रतिभा को सामने लाने के उद्देश्य से सिरमौर ओलंपियाड-2017 परीक्षा आयोजित की। स्वतंत्र भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर आयोजित इस परीक्षा में नाहन, सराहां, पांवटा साहिब, कालाअंब, सैनवाला, ददाहू, त्रिलोकपुर, जमटा आदि क्षेत्रों के 23 स्कूलों के 1294 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
इस परीक्षा के माध्यम से छठी कक्षा से लेकर बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्राप्त हुआ। प्रतियोगिता गणित व विज्ञान के विषयों पर आधारित रही। क्लब प्रधान कुलदीप सिंह ने बताया कि इस परीक्षा का परिणाम 25 नवंबर को घोषित किया जाएगा। इस परीक्षा में प्रथम पांच स्थानों पर रहे विद्यार्थियों को क्लब की ओर से प्रमाण पत्र एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा।
कुलदीप ने बताया कि 3 दिसंबर को क्लब द्वारा एक विशेष पुरस्कार सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा जिसमें इन सभी विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया जाएगा। नसीम मोहम्मद दीदान ने बताया कि संस्था ने पहले पोलियो को जड़ से समाप्त करने के लिए कदम उठाया था जिसमें वह सफल रहे। अब संस्था ने शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों को प्रतिभा उजागर करने की दिशा में कदम उठाया है।
विज्ञापन
इस अवसर पर क्लब प्रधान कुलदीप सिंह, नसीम मोहम्मद दीदान, नवदीप कुमार, प्रगति सबलोक, वसीम, शकील शेख, इमरान, राजीव आदि भी उपस्थित रहे।