फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   सराहां वासियों के अब गर्मियों में नहीं सूखेंगे हलक

सराहां वासियों के अब गर्मियों में नहीं सूखेंगे हलक

Sat, 23 Mar 2019 07:58 PM IST
rajeshwar gautam rajeshwar gautam
Updated Sat, 23 Mar 2019 07:58 PM IST
विज्ञापन
सराहां वासियों के अब गर्मियों में नहीं सूखेंगे हलक
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सराहां (सिरमौर)। अब गर्मियों में सराहां वासियों के हलक नहीं सूखेंगे। सराहां समेत तीन अन्य पंचायतों के हजारों बाशिंदों को लाभान्वित करने वाली उठाऊ पेयजल योजना बडू साहिब का जल्द जीर्णोद्घार होगा। इस योजना पर 60 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। योजना का नवीनीकरण होने से कई साल तक लोगों को पानी के लिए नहीं तरसना पड़ेगा। इससे पहले सराहांवासियों को योजना के हांफने पर काफी दिक्कतें झेलनी पड़ रही थीं। योजना की मरम्मत और सुधार कार्य होने से काफी हद तक लोगों की समस्या का समाधान होगा। योजना पच्छाद इलाके की तीन पंचायतों के लगभग आठ हजार लोगों को लाभान्वित करती है। योजना 2003-04 में बननी शुरू हुई थी। 2007 में तत्कालीन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने इस योजना का उद्घाटन किया था। बावजूद इसके योजना में लगे पाइपों के बार-बार टूटने के कारण इस योजना से लगातार परेशानी हो रही थी। अब इस योजना में लगे पाइपों को बदला जाएगा। सराहां पंचायत के पूर्व प्रधान विनोद कांत, सराहां निवासी सुरेंद्र सपरा, नरेंद्र कुमार, जगदीश ठाकुर, नरेश कुमार, राकेश शर्मा, प्रेम शर्मा और रमेश सिंह ने बताया कि यदि इस योजना का नवीनीकरण होता है तो जो समस्या लोगों को गर्मियों में होती है, उसका निदान हो जाएगा। उन्होंने बताया कि इस योजना से सराहां, बनाहां-धीनी और जामन की सैर पंचायत के दर्जनों गांव लाभान्वित होते हैं।

विभाग के सहायक अभियंता पंकज चौधरी ने बताया कि इस योजना का नवीनीकरण किया जा रहा है। इसकी औपचारिकताएं पहले ही पूरी की जा चुकी हैं। योजना में लगने वाले पाइप भी पहुंच चुके हैं। जल्द इस योजना के पुरानी पाइपों को बदलने का कार्य शुरू होगा। पाइप लाइन का कार्य पूरा होने के बाद क्षेत्र की पेयजल किल्लत का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed