फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   विवि प्रशासन के खिलाफ एबीवीपी का प्रदर्शन

विवि प्रशासन के खिलाफ एबीवीपी का प्रदर्शन

Wed, 20 Mar 2019 10:07 PM IST
rajeshwar gautam rajeshwar gautam
Updated Wed, 20 Mar 2019 10:07 PM IST
विज्ञापन
विवि प्रशासन के खिलाफ एबीवीपी का प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

राजगढ़ (सिरमौर)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की राजगढ़ इकाई ने बुधवार को विवि प्रशासन के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। फीस बढ़ोतरी से गुस्साए छात्रों ने विवि प्रशासन मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। विद्यार्थी परिषद के छात्र बुधवार को कॉलेज के प्रांगण में एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने विवि प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इकाई सचिव अंकित कुमार ने बताया कि विवि प्रशासन ने रिअपेयर परीक्षा शुल्क सौ रुपये से सीधे पांच सौ रुपये कर दिया है, जिससे इसकी सीधी मार गरीब और मध्य वर्गीय छात्रों पर पड़ी है। विवि प्रशासन के इस फैसले से छात्रों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि विवि प्रशासन के इस फैसले को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पहले भी विवि प्रशासन ने फीस बढ़ोतरी की थी लेकिन छात्रों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए उसने यह कदम्र फैसला वापस ले लिया था लेकिन अब एक बार फिर विवि प्रशासन ने रिअपेयर परीक्षा शुल्क में बढ़ोतरी कर छात्रों के लिए नई मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। इससे गरीब और मध्यवर्गीय छात्रों को परेशानी हो गई है। उन्होंने कहा कि विवि प्रशासन का यह फैसला असहनीय है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। प्रदर्शनकारियों में शामिल दर्जनों छात्रों ने विवि प्रशासन से फीस बढ़ोतरी तुरंत वापस लेने की मांग की। उन्होंने विवि प्रशासन को चेताया कि यदि यह फैसला जल्द वापस नहीं लिया गया तो वे सभी बड़े स्तर पर प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि विवि प्रशासन इस फैसले को वापस लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed