फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   अवैध शराब रखने के आरोप में दो दबोचे, एक हुआ फरार

अवैध शराब रखने के आरोप में दो दबोचे, एक हुआ फरार

Mon, 29 Oct 2018 09:32 PM IST
Updated Mon, 29 Oct 2018 09:32 PM IST
विज्ञापन
अवैध शराब रखने के आरोप में दो दबोचे, एक हुआ फरार
नाहन/ पांवटा साहिब (सिरमौर)। अवैध रूप से शराब की तस्करी करने वालों पर सिरमौर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। रविवार रात को ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर शराब और बीयर की एक हजार से अधिक बोतलें बरामद की हैं। इस मामले में दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। एक व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में कामयाब हो गया। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पहले मामले में सिरमौर पुलिस की विशेष अन्वेषण शाखा (एसआईयू) ने शराब का बड़ा जखीरा बरामद करने में सफलता हासिल की है। ददाहू तहसील के तहत आने वाले कोटिधीमान में पुलिस को गोशाला से शराब का बड़ा जखीरा हाथ लगा है। पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर अमल में लाई। पुलिस को सूचना मिली थी कि कोटिधीमान में अवैध शराब का धंधा जोरों से चला है। इस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई दबिश दी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी बलबीर की गोशाला से देसी शराब की 718 बोतल और थंडरबोल्ट मार्का की 60 बोतल बीयर बरामद की। पुलिस ने 44 वर्षीय बलबीर और 30 वर्षीय नरेश कुमार को हिरासत में लिया है। पूछताछ के दौरान आरोपी शराब संबंधी कोई भी दस्तावेज नहीं दिखा पाए। दूसरे मामले में पांवटा पुलिस ने पांवटा से शिलाई एनएच-707 पर किशनकोट-राजबन के समीप शराब से भरा वाहन जब्त किया। रात को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नाका लगाया था। वाहन चालक पुलिस नाका देख वाहन को मौके पर ही छोड़ कर फरार हो गया। पुलिस टीम ने वाहन की तलाशी ली तो अवैध शराब की खेप बरामद हुई। राजबन पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई रामलाल ने बताया कि वाहन से 276 संतरा मार्का सेल इन हरियाणा बरामद हुई। जिसके बाद वाहन व शराब की खेप को कब्जे में लेकर मामला दर्ज किया गया है। एसपी रोहित मालपानी ने दोनों मामलों की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पांवटा में बरामद शराब और गाड़ी को कब्जे में लिया गया है। फरार हुए वाहन चालक की तलाश जारी है। कोटिधीमान में दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed