{"_id":"5bb2563d867a557ed57184f7","slug":"81538414141-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निदेशक पद के चुनाव के लिए गरमाई सियासत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निदेशक पद के चुनाव के लिए गरमाई सियासत
Updated Mon, 01 Oct 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
vote
- फोटो : अमर उजाला
संजय भारद्वाज
नाहन (सिरमौर)। जनपद सिरमौर के अहम राज्य सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के निदेशक पद के लिए घमासान मच गया है। निदेशक पद पर दो उम्मीदवारों में सीधी टक्कर होने से मुकाबला रोचक होने के आसार बन गए हैं। इससे सिरमौर का सियासी पारा चढ़ गया है। चुनावी दौर शुरू होने से सियासत गर्मा गई है। चार अक्तूबर को पांवटा में राज्य सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के लगभग 7500 शेयर होल्डर मतदान का प्रयोग कर निदेशक का चयन करेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं सहायक पंजीयक सहकारी सभाएं ने चुनाव प्रक्रिया की तैयारियां शुरू कर दी हैं।
नाहन जोन में संगड़ाह, रेणुका, ददाहू, नाहन, पांवटा साहिब समेत शिलाई क्षेत्र के करीब 75 हजार शेयर होल्डर शामिल हैं। चार अक्तूबर को पांवटा साहिब में मतदान होगा। इसके लिए चुनाव मैदान में उतरे सोमनाथ शर्मा और अरविंद गुप्ता दिन-रात चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। हालांकि, सुशील कुमार गुप्ता भी मैदान में उतरे थे लेकिन, उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया है। अब सोमनाथ शर्मा और अरविंद गुप्ता के बीच सीधी टक्कर होगी। सहायक पंजीयक एवं जिला निर्वाचन अधिकारी बृजेंद्र सिंह ने बताया कि चार अक्तूबर को पांवटा में चुनाव प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी। मतदाता को वोट डालने का अधिकार चुनाव आयोग की ओर से मान्यता प्राप्त फोटो पहचान पत्र दिखाने के बाद ही दिया जाएगा। फोटो पहचान पत्र न होने की स्थिति में मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि मतदान प्रक्रिया सुबह दस बजे से तीन बजे तक चलेगी। उसके पश्चात मतों की गणना कर उसी दिन परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
कांग्रेस-भाजपा में घमासान
राज्य सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक सिरमौर नाहन जोन के निदेशक पद से सियासी पारा चढ़ गया है। कांग्रेस और भाजपा ने अपने-अपने चहेते को निदेशक बनाने के लिए ऐढ़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं। सोमनाथ और अरविंद गुप्ता में सीधी टक्कर होने से मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के दिग्गज नेताओं के बीच माना जा रहा है।
विज्ञापन
सोमदाथ को कुर्सी, अरविंद्र को मिली कार
चुनाव के लिए दोनों उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह भी आवंटित किए गए हैं। सहायक पंजीयक बृजेश सिंह कंवर ने बताया कि सोमनाथ शर्मा को कुर्सी चुनाव चिन्ह आवंटित हुआ है। जबकि, अरविंद्र गुप्ता का चुनाव चिन्ह कार रहेगा। चुनाव के लिए पोस्ट बेेलेट पेपर छापे गए हैं। चुनाव करवाने में पूरी पारदर्शिता बरती जाएगी।