{"_id":"5bb2563a867a557f714f8592","slug":"81538414138-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरक्षण के विरोध में रैली निकालेगा सवर्ण समाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरक्षण के विरोध में रैली निकालेगा सवर्ण समाज
Updated Mon, 01 Oct 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। रघुनाथ मंदिर कच्चा टैंक के परिसर में डॉ. नरेश चौहान की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। इसमें सवर्ण समाज से जुड़े लोगों ने भारी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। बैठक में एससी-एसटी एक्ट और आरक्षण के विरोध में छह अक्तूबर को भारत बंद के एलान का समर्थन किया। इस दौरान फैसला लिया गया कि छह अक्तूबर को भारत बंद के समर्थन में सवर्ण समाज के लोग नाहन में रैली का आयोजन करेंगे। इसमें जिला सिरमौर के सभी सवर्ण समाज के लोग भाग लेंगे।
यह रैली सुबह 11 बजे रघुनाथ मंदिर परिसर से शुरू होकर नाहन बाजार से होते हुए उपायुक्त कार्यालय तक पहुंचेगी, जहां उपायुक्त के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा जाएगा। क्षत्रिय सभा के अध्यक्ष विपिन ठाकुर ने बताया कि इस अवसर पर विभिन्न कमेटियों का भी गठन किया गया। कोऑर्डिनेशन कमेटी में राजपूत सभा शिलाई के अध्यक्ष प्रताप सिंह तोमर, संगड़ाह के रतन सिंह, राजपूत सर्भा के पूर्व अध्यक्ष दिनेश चौधरी, उपाध्यक्ष राजेंद्र चौहान और राजपूत सभा पांवटा साहिब के अध्यक्ष डॉ. नरेश चौहान शामिल किए गए। प्रबंधन कमेटी में क्षत्रिय सभा के अध्यक्ष एडवोकेट विपिन ठाकुर, ब्रिजेश राणा, भारत शर्मा, बीरबल शर्मा, विशाल कंवर, सत्य विजय कंवर आदि को शामिल किया गया है।