{"_id":"5b6f1a994f1c1bdd258b4604","slug":"81534007961-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीन सिंह, डॉ. हांडा व डॉ. इंद्रजीत को हिमाचलश्री पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीन सिंह, डॉ. हांडा व डॉ. इंद्रजीत को हिमाचलश्री पुरस्कार
Updated Sat, 11 Aug 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षक दिवस पर सम्मानित होंगी विभूतियां
मीन सिंह, डॉ. हांडा और डॉ. इंद्रजीत को हिमाचल श्री पुरस्कार
हिमोत्कर्ष साहित्य संस्कृति परिषद सिरमौर करेगी पुरस्कृत
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। हिमोत्कर्ष साहित्य संस्कृति एवं जन कल्याण परिषद ने तीन हिमाचलश्री, दो सिरमौरश्री और 16 शिक्षकों को विद्या विशारद पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। शिक्षक दिवस पर पांच सितंबर को सम्मान समारोह होगा। इसमें 21 विभूतियों को विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया जा रहा है। हिमोत्कर्ष संस्था अध्यक्ष आरपी तिवारी और कुंदन सिंह शास्त्री ने कहा कि शिक्षक दिवस पर पांवटा में सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसमें पर्यावरणविद सिरमौर नौहराधार देवना निवासी मीन सिंह, कला संस्कृति के लिए शिमला के इतिहासकार डॉ. ओसी हांडा और स्वास्थ्य संचार में आकाशवाणी के डॉ. इंद्रजीत गुग्गल को हिमाचलश्री पुरस्कार से नवाजा जा रहा है। स्वच्छता-पॉलिथीन उन्मूलन के लिए सीपीजीपी टीम के मनिंदर सिंह मनी और पत्रकारिता के लिए संजय भारद्वाज को सिरमौरश्री पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। शिक्षा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान पर नाहन कॉलेज के प्रो. जगमोहन चौहान, कफोटा कॉलेज के प्रो. डॉ. जयचंद शर्मा, सिरमौर नाहन डिप्टी डायरेक्टर उमेश बहुगुणा, रावमापा देवठी राजगड़ के प्रधानाचार्य सुरेश कुमार धीमान, सराहं किन्नर डिंगर स्कूल के प्रधानाचार्य रतन सिंह चौहान, कन्या रावमापा पांवटा के प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार, कमरऊ स्कूल के प्रवक्ता रविदत्त शर्मा, रावमापा भुजोड़ के प्रवक्ता मोहन लाल तोमर, भनोग राजगढ़ स्कूल के डीपीई अजय वर्मा, रावमापा गोरखूवाला स्कूल की टीजीटी अंजलि गुप्ता, रावमापा पिपलीवाला के टीजीटी पंकज शर्मा, रावमापा संगड़ाह की टीजीटी ललिता चौहान, राप्रापा बनोर के सीएचटी ओम प्रकाश चौहान, राजगढ़ के लाइब्रेरियन मदन तोमर व राप्रापा बहराल-2 की जेबीटी रक्षा देवी को शिक्षक दिवस पर विद्या विशारद सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।