फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   पांवटा साहिब में पार्किंग नहीं, रोज हो रही सड़क जाम

पांवटा साहिब में पार्किंग नहीं, रोज हो रही सड़क जाम

Fri, 13 Jul 2018 09:56 PM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
पांवटा साहिब में पार्किंग नहीं, रोज हो रही सड़क जाम
पांवटा शहर में लगा ट्रैफिक जाम। यहां अक्सर यह समस्या पैदा हो जाती है। - फोटो : अमर उजाला
पांवटा साहिब (सिरमौर)। गुरु की नगरी पांवटा साहिब में पार्किंग का अभाव होने से यातायात समस्या विकराल हो गई है। पांवटा आरएलए कार्यालय में कुल 55163 वाहन पंजीकृत हैं। बाहरी राज्य और जिले के अन्य इलाकों से यहां रोज हजारों वाहन पहुंचते हैं लेकिन, वाहनों को खड़ा करने की जगह उपलब्ध नहीं है। यही हालात रहे तो आने वाले समय में यह समस्या और विकराल रूप धारण कर सकती है। यातायात समस्या के समाधान के लिए प्रशासन और सरकार को ठोस कदम उठाने की जरूरत है। सुबह-शाम स्कूल खुलने और बंद होने पर शहर के चौक चौराहों में जाम लग जाता है। कुछ वर्ष पहले पांवटा नगर परिषद ने पार्किंग समस्या के समाधान को एक योजना बनाई थी। थाना के समीप मेला मैदान में लाखों बजट खर्च करके पार्किंग बनाई गई। पेड पार्किंग के टेंडर भी निकाले लेकिन, योजना सिरे नहीं चढ़ी। वाहनों को सड़क किनारे और संपर्क सड़कों पर बेतरतीब ढंग से खड़ा किया जा रहा है। उधर, एसडीएम पांवटा एलआर वर्मा ने कहा कि इस समय आरएलए कार्यालय पांवटा में 55163 वाहन पंजीकृत हैं। हर साल कार्यालय में हजारों की संख्या में छोटे-बड़े वाहन पंजीकृत हो रहे हैं।
विज्ञापन

मल्टीपर्पज पार्किंग योजना बनाई जाए
पांवटा निवासी जुल्फकार अली, प्रदीप चौहान, मंजीत सिंह और फतेह सिंह चौहान ने बताया कि लाखों बजट खर्च कर पार्किंग स्थल बनाया गया है। यह मुख्य बाजार से कुछ ही मीटर की दूरी पर है। नो पार्किंग जोन तय कर चालान होने चाहिए। इस स्थल पर कम पार्किंग फीस रखी जाए। इससे यहां पर वाहन पार्क होंगे और वाहन चोरी की आशंका भी कम होगी। इससे नगर परिषद की आय में भी इजाफा होगा। स्थानीय निवासी राजेंद्र नेगी, भरत ठाकुर, मनिंद्र सिंह, यशपाल राणा, शाहबाज खान, मोहनीश मोहन और दिनेश शर्मा ने कहा कि पांवटा क्षेत्र में पार्किंग को मल्टीपर्पज भवन बनना चाहिए, जिसमें एक साथ कई गाड़ियां खड़ी हो सकें।
विज्ञापन


मल्टीपर्पज पार्किंग के निर्माण पर करेंगे विचार : धीमान
पांवटा नगर परिषद अध्यक्ष कृष्णा धीमान और उपाध्यक्ष नवीन शर्मा ने बताया कि मेला मैदान में पेड पार्किंग बनाई गई है। इसमें सैकड़ों वाहनों को पार्क करने की सुविधा है। लेकिन, किसी कारण यह बंद कर दी गई है। उपायुक्त ने इस पार्किंग का टेंडर फिर करवाने के आदेश दिए हैं। इस पर कार्य किया जा रहा है। भविष्य में शहरी क्षेत्र में मल्टीपर्पज पार्किंग के निर्माण पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed