फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   नाहन हलके में बनेंगे 13 वाहन योग्य पुल: बिंदल

नाहन हलके में बनेंगे 13 वाहन योग्य पुल: बिंदल

Sat, 28 Apr 2018 11:04 PM IST
Updated Sat, 28 Apr 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
नाहन हलके में बनेंगे 13 वाहन योग्य पुल: बिंदल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने शनिवार को झमिरियां-रामाधौन-धगेड़ा सड़क के दोघाट खाला पर दो करोड़ की लागत से निर्मित वाहन योग्य पुल का लोकार्पण किया। इस पुल के बनने से क्षेत्र के लोगों को हर मौसम में आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी। उल्लेखनीय है कि बरसात के दौरान दोघाट खाला में बाढ़ आने पर इस क्षेत्र के साथ लगने वाले अन्य गांव कट जाते थे जिससे लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि पिछले कार्यकाल में इस पुल को विधायक प्राथमिकता में डाला था। डीपीआर तैयार कर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत धनराशि का प्रावधान किया गया। वर्तमान में नाहन निर्वाचन क्षेत्र में 13 वाहन योग्य पुलों का निर्माण किया जा रहा है। इससे क्षेत्र की प्रमुख सड़कों में हर मौसम में वाहनों के आवागमन की सुविधा उपलब्ध होगी।
विज्ञापन

कन्यौण से धगेड़ा के लिए वाया रेसला-रोज बांदली से एक नई सड़क का निर्माण होगा। इसका सर्वे करवाया जा रहा है। 21 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण पर एक करोड़ से अधिक राशि खर्च होगी। उन्होंने कहा कि इस सड़क के निर्मित होने से इस क्षेत्र के 16 गांव के लोग लाभान्वित होंगे। झमिरियां-रामाधौण सड़क के पांच किलोमीटर हिस्से को पक्का करने के लिए 45 लाख की राशि स्वीकृत की गई और लोक निर्माण विभाग को शीघ्र कार्य आरंभ करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने दोघाट खाला के पुल के साथ वर्षाशालिका निर्मित करने के लिए भी लोनिवि को निर्देश दिए। उन्होंने कन्यौण और रामा में पेयजल समस्या के समाधान के लिए स्थापित बोरवेल में बिजली कनेक्शन देने के भी बिजली बोर्ड को निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता, जिप सदस्य मनीष चौहान, पूर्व अध्यक्ष पंचायत समिति सुरेश कुमार ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में लोनिवि के अधिशासी अभियंता अनिल शर्मा, बिजली बोर्ड के अधिशासी अभियंता राकेश कपूर, स्थानीय पंचायत प्रधान शांति देवी, भाजपा पदाधिकारी पंचम कुमार, वीरेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह उपस्थित रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed