{"_id":"5a4ccd124f1c1b4e198b4967","slug":"81514982674-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 हजार रुपये किया जाए मानदेय, पेंशन भी हो लागू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 हजार रुपये किया जाए मानदेय, पेंशन भी हो लागू
Updated Wed, 03 Jan 2018 07:59 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)।
विकास खंड नाहन की पंचायतों के प्रतिनिधियों ने प्रदेश सरकार से अपना मानदेय बढ़ाने की मांग की है। इस मसले को लेकर प्रधान परिषद की एक बैठक बुधवार को नाहन में आयोजित हुई। इस अवसर पर पंचायत प्रधानों ने एक स्वर में आवाज बुलंद करते हुए कहा कि पंचायत के प्रतिनिधियों को दिया जा रहा वेतनमान ऊंट के मुंह में जीरे के समान है। इसे तुरंत बढ़ाया जाए।
पंचायत प्रधान का वेतनमान कम से कम 25 हजार रुपये किया जाए। साथ ही प्रधानों के लिए पेंशन की व्यवस्था भी की जाए ताकि, परिवार का पालन-पोषण बेहतर ढंग से किया जाए। महंगाई के जमाने में सरकारें सभी कर्मचारी वर्गों को राहत दे रही है। लेकिन पंचायत प्रधान आज भी बहुत ही कम मानदेय में अपने परिवार का गुजारा बमुश्किल चला रहे हैं। इस मानदेय से परिवार का गुजारा चलाना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन भी है। लिहाजा, सरकार को इस मसले पर आवश्यक कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
इस मौके पर प्रधान परिषद ने प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को ज्ञापन भी भेजा। ज्ञापन में वेतनमान बढ़ाने व पेंशन लागू करने की मांग की। इस अवसर पर शंभुवाला पंचायत के प्रधान तपिंद्र शर्मा, आंबवाला सैनवाला के प्रधान संदीपक, नावनी पंचायत के प्रधान नरेश ठाकुर, नेहर स्वार पंचायत की प्रधान कल्पना शर्मा, नेहली धीड़ा के प्रधान बाबूराम और महीपुर पंचायत के प्रधान सतपाल मान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन